युवती का बाल पकड़ कर पटक दिया

Published at :27 Jul 2016 8:33 AM (IST)
विज्ञापन
युवती का बाल पकड़ कर पटक दिया

बगैर महिला पुलिस के घर में घुस कर महिलाओं के साथ अश्लील व्यवहार करते हुए बेटी-बहू को उठा कर ले जाने की धमकी दी दुर्गावती देवी के साथ मारपीट के मामले में उंचरी गये थे थाना प्रभारी गढ़वा : मझिआंव थाना क्षेत्र के उंचरी गांव निवासी चिंता देवी, सिद्धि देवी, मनी देवी, बिट्टू पांडेय, अजय […]

विज्ञापन

बगैर महिला पुलिस के घर में घुस कर महिलाओं के साथ अश्लील व्यवहार करते हुए बेटी-बहू को उठा कर ले जाने की धमकी दी

दुर्गावती देवी के साथ मारपीट के मामले में उंचरी गये थे थाना प्रभारी

गढ़वा : मझिआंव थाना क्षेत्र के उंचरी गांव निवासी चिंता देवी, सिद्धि देवी, मनी देवी, बिट्टू पांडेय, अजय पांडेय, पुष्पक पांडेय आदि ने मझिआंव के थाना प्रभारी लक्ष्मण राम पर बगैर सर्च वारंट के घर में घुस कर महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार व गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल, महिला आयोग, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर थाना प्रभारी के आतंक से मुक्ति दिलाने की मांग की है़ गढ़वा में डीसी व एसपी को ज्ञापन देने के लिए पहुंची चिंता देवी ने कहा कि मझिआंव थाना प्रभारी अचानक उनके घर में घुस आये और महिलाओं को गाली देना शुरू कर दिया. इसके बाद कहा कि अपने बेटे को हाजिर कराने के लिए बोल रहे थे़

इस दौरान सिद्धि देवी ने कहा कि थाना प्रभारी घर में घुस गये और उनकी पुत्री जिसकी दो माह बाद शादी होनेवाली है, उसका बाल खींच कर पटक दिया और कहा कि आरोपी को हाजिर नहीं करोगी, तो कभी भी रात में घुस कर बेटी-बहू को उठा ले जायेंगे़ साथ ही तुम्हारे बेटा को जहां भी मिलेगा, गोली से छलनी कर देंगे़ उन्होंने बताया कि उनका पुत्र राजन पांडेय होमगार्ड का जवान है और गढ़वा में ही कार्यरत है़ उनके पति सच्चिदानंद पांडेय को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है़

बावजूद थाना प्रभारी परिवार के सभी सदस्य को प्रताड़ित कर रहे हैं. दुर्गावती देवी ने उनके बेटे को भी आरोपी बनाया है़ चिंता देवी ने बताया कि उनकी बहू मनी देवी बाथरूम में थी़ इसी बीच थाना प्रभारी गाली देकर दरवाजा पीटकर उसे बाहर निकाला और भद्दी-भद्दी गालियां दीं. उनकी बहू इतनी दहशत में है कि उसका गढ़वा सदर अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है़

घर के कोई भी लोग थाना प्रभारी के भय से वापस अपने गांव नहीं लौटना चाहते़ उक्त लोगों ने कहा कि दुर्गावती देवी की फितरत है मुकदमा करना़ इसके पूर्व वह अपने ससुर यदुनी राम व देवर सुरेश राम पर दुष्कर्म का मामला दर्ज करायी थी़ गांव के लोगों के समझाने बुझाने पर मामले का किसी तरह सुलझाया गया था़

क्या है मामला

मझिआंव थाना के उंचरी गांव में गैरू मजरूआ भूमि पर अवैध कब्जा को लेकर यदुनी राम, रामकेस राम व रामकेस की पत्नी दुर्गावती तथा उंचरी गांव के राजन पांडेय, सच्चिदानंद पांडेय व हीरू पांडेय के बीच दो दिन पूर्व मारपीट हुई थी़ इसी मामले में दुर्गावती देवी ने उपरोक्त चारों लोगों पर मझिआंव थाना में मुकदमा दर्ज कराया था़ इस मामले में एक अन्य आरोपी द्वारिकानाथ पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ उपरोक्त लोगों ने बताया कि उंचरी प्रावि के मुख्य द्वार के समीप यदुनी राम व उसके परिवार द्वारा अवैध कब्जा के लिए घेराबंदी की जा रही था़

इसे रोकने पर मारपीट हुई. इस मामले को लेकर दो जुलाई को विद्यालय के प्रधानाध्यापक व ग्रामीणों ने मझिआंव सीअो, बीडीअो व थाना प्रभारी को आवेदन देकर विद्यालय की भूमि की मापी कराने की मांग की थी़, लेकिन इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने के बाद यह मारपीट हुई.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola