मारपीट में पारा शिक्षक व सहिया घायल

गढ़वा : डंडई थाना के सिकरिया गांव निवासी जितेंद्र लाल व उसकी पत्नी बबीता देवी मारपीट में घायल हो गयी. जितेंद्र पारा शिक्षक है, जबकि उसकी पत्नी गांव की सहिया है. इस संबंध में जितेंद्र लाल ने बताया कि विद्यालय में टीमन सिंह ने भूमि दान की थी. इसके बाद उसके परिजन मुखदेव सिंह, भजन […]
गढ़वा : डंडई थाना के सिकरिया गांव निवासी जितेंद्र लाल व उसकी पत्नी बबीता देवी मारपीट में घायल हो गयी. जितेंद्र पारा शिक्षक है, जबकि उसकी पत्नी गांव की सहिया है. इस संबंध में जितेंद्र लाल ने बताया कि विद्यालय में टीमन सिंह ने भूमि दान की थी.
इसके बाद उसके परिजन मुखदेव सिंह, भजन सिंह, धर्मेद्र सिंह व सोना देवी ने उसे स्कूल में पढ़ाने से मना किया. उनकी बात नहीं मानने पर सोमवार को उक्त सभी लोग घर में घुस कर जितेंद्र व उसकी पत्नी के साथ मारपीट किये. दोनों को इलाज के लिए गढ़वा अस्पताल में भरती किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










