गढ़वा की 9 दुकानों में लगी आग, लगभग 20 लाख की संपत्ति जलकर खाक
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

गढ़वा :झारखंड केगढ़वा के बस स्टैंडपरिसरमें मोटर वाहन के पार्ट्स और रिपेयरिंग की 9 दुकानों में आग लग गयी. इस आगजनी में कई सामान जलकर राख हो गये. दुकानदारों की मानें तो इसमें उनका लगभग 20 लाखरुपयेका नुकसान हो गया. आग कैसे लगी इस सवाल पर दुकानदार भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं. हालांकि […]
विज्ञापन
गढ़वा :झारखंड केगढ़वा के बस स्टैंडपरिसरमें मोटर वाहन के पार्ट्स और रिपेयरिंग की 9 दुकानों में आग लग गयी. इस आगजनी में कई सामान जलकर राख हो गये. दुकानदारों की मानें तो इसमें उनका लगभग 20 लाखरुपयेका नुकसान हो गया. आग कैसे लगी इस सवाल पर दुकानदार भी कुछ बता नहीं पा रहे हैं. हालांकि इनका कहना है कि इसके पीछे जरूर कोई साजिश है और उनकी दुकान को किसी ने आग के हवाले कर दिया है.
दुकानदार इसे किसी दुश्मनी का नतीजा बता रहे हैं. दुकानदारों ने इसके पीछे तर्क दिया कि उनकी दुकानों में बिजली की कोई सुविधा नहीं है इसलिए शॉट सर्किट का तो सवाल ही नहीं उठता. दुकानदारों ने बताया कि वो दिन में काम करते हैं और अंधेरा होते ही दुकान से घर चले जाते हैं. अंधरा होने के बाद उनके दुकान में कोई काम नहीं होता. दुकान में कई कीमती सामान थे जिनमें गाड़िया, टायर और कई जरूरी सामान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










