मनरेगा में हो रहा है जेसीबी से काम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :25 May 2016 1:03 AM (IST)
विज्ञापन

केतार (गढ़वा) : केतार प्रखंड में मनरेगा के तहत चलाये जा रहे योजनाओं की सरेआम धज्जियां उड़ायी जा रही है़ एक तरफ जहां प्रखंड के हजारों मजदूर दो जून की रोटी के लिए रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा संचालित जल संचयन के लिए मनरेगा के तहत डोभा व […]
विज्ञापन
केतार (गढ़वा) : केतार प्रखंड में मनरेगा के तहत चलाये जा रहे योजनाओं की सरेआम धज्जियां उड़ायी जा रही है़ एक तरफ जहां प्रखंड के हजारों मजदूर दो जून की रोटी के लिए रोजगार के लिए पलायन कर रहे हैं. वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा संचालित जल संचयन के लिए मनरेगा के तहत डोभा व कूप निर्माण में लाभुकों द्वारा मजदूरों से काम न कराकर मशीन से करायी जा रही है़
बलिगढ़ पंचायत में मनरेगा योजना के तहत 22000 की लागत से बन रहे डोभा को लाभुक द्वारा जेसीबी मशीन से 5000 रुपये में बनाने के लिए तय कर लाभुक शंभु सिंह व महाराज साह ने काम शुरू कराया़
वहीं विजय सिंह ने कूप की खुदाई जेसीबी से करायी़ पूछने पर लाभुकों ने कहा कि मुखिया की अनुमित से कार्य हो रहा है़, जबकि मुखिया सुरेंद्र प्रसाद यादव ने इस बात से इनकार करते हुए कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है़ इधर केतरी गांव के मंगरू चौधरी ने भी जेसीबी से डोभा बनवाया़ विदित हो कि पिछले एक सप्ताह से जेसीबी मशीन लगा कर लाभुकों द्वारा अधिकारियों की मिलीभगत से कार्य कराया जा रहा है. जबकि जॉब कार्डधारी मजदूर रोजगार के लिए मारे फिर रहे हैं. इस बारे में पूछने पर बीपीओ सोनू कुमार ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है़, जबकि डीडीसी जगत नारायण प्रसाद ने कहा कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जायेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




