40 लाख की योजनाओं की शिलान्यास किया
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 May 2016 1:07 AM (IST)
विज्ञापन

मझिआंव (गढ़वा) : नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी द्वारा सोमवार को 40 लाख की लागत से बननेवाले विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया. इनमें ब्लॉक मोड़ के समीप मार्केटिंग कांप्लेक्स, पार्क में डीप बोर व समरसेबल तथा पाइप लाइन योजना, वार्ड नंबर 11 में महेंद्र राम के घर से सुरेश राम के घर तक पीसीसी […]
विज्ञापन
मझिआंव (गढ़वा) : नगर पंचायत अध्यक्ष सुमित्रा देवी द्वारा सोमवार को 40 लाख की लागत से बननेवाले विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास किया गया. इनमें ब्लॉक मोड़ के समीप मार्केटिंग कांप्लेक्स, पार्क में डीप बोर व समरसेबल तथा पाइप लाइन योजना, वार्ड नंबर 11 में महेंद्र राम के घर से सुरेश राम के घर तक पीसीसी सड़क, स्वर्गीय सुरेश राम के घर से शौचालय तक पीसीसी एवं बीरबंधा गांव में हरि चौधरी के घर से हरि चौधरी के घर से सुदामा चौधरी के घर तक पीसीसी निर्माण योजना शामिल है.
इस मौके पर श्रीमती सुमित्रा देवी ने कहा कि वे अपने कार्यकाल में सभी वार्डों में पीसीसी सड़क का निर्माण कर उस मुख्य मार्ग से जोड़ने का काम करेगी. मौके पर वार्ड पार्षद विमला देवी, कमल चौबे, कलीम खान, सरफराज खान, विश्वनाथ राम, विजय जायसवाल, बिरजू सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




