मौसम में हो रहा उतार-चढ़ाव
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 May 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा जिले में पिछले दो दिन से लगातार मौसम में हो रहे बदलाव से लोग असहज महसूस कर रहे हैं. पिछले शुक्रवार की शाम से प्रतिदिन रात में बूंदा बांदी हो रही है, जबकि दिन में लोगों को कड़ी धूप का सामना करना पड़ा. इधर मंगलवार को दिनभर आकाश में बादल छाये रहे. […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा जिले में पिछले दो दिन से लगातार मौसम में हो रहे बदलाव से लोग असहज महसूस कर रहे हैं. पिछले शुक्रवार की शाम से प्रतिदिन रात में बूंदा बांदी हो रही है, जबकि दिन में लोगों को कड़ी धूप का सामना करना पड़ा. इधर मंगलवार को दिनभर आकाश में बादल छाये रहे.
इससे दिनभर लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ा. वैसे मौसम में इस उतार-चढ़ाव से तापमान में गिरावट हुई है. कभी-कभी आकाश से गर्जन भी हो रही है, लेकिन बारिश के नाम पर महज बूंदाबांदी ही हो रही है. इसके कारण लोगों को कभी भीषण उमस तो कभी ठंडी हवा का अहसास हो रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




