केसीसी देने में रुचि दिखायें बैंक : राम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :08 May 2016 5:55 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक सांसद वीडी राम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 में बैंकों द्वारा लक्ष्य के विरुद्ध किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी. सांसद श्री राम ने इस बात के लिए बैंककर्मियों के प्रति नाराजगी जतायी कि वे किसान क्रेडिट कार्ड के वितरण में शिथिलता बरत […]
विज्ञापन
गढ़वा : जिलास्तरीय परामर्शदात्री समिति की बैठक सांसद वीडी राम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में वित्तीय वर्ष 2015-16 में बैंकों द्वारा लक्ष्य के विरुद्ध किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी. सांसद श्री राम ने इस बात के लिए बैंककर्मियों के प्रति नाराजगी जतायी कि वे किसान क्रेडिट कार्ड के वितरण में शिथिलता बरत रहे हैं. समाप्त हुए वित्तीय वर्ष में 21 हजार लक्ष्य के विरुद्ध मात्र 5914 किसानों को ही केसीसी दिया गया है. बैंकर्मियों ने बताया कि सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न होने के कारण इसमें अपेक्षित प्रगति नहीं हो सकी है.
पिछली बैठक में 5000 से अधिक आबादीवाले गांव भवनाथपुर के अरसली, मकरी, मझिगांवा, नगरउंटारी के गरबांध, डंडई के रारो, बरदरी, करके, मेराल के ओखरगाड़ा, चामा, धुरकी के खाला, गढ़वा के कल्याणपुर में नये बैंक शाखा खोलने के निर्देश दिये गये थे. लेकिन अभी तक यहां बैंक नहीं खुल सके हैं.
बैठक में बताया गया कि सभी संबंधित बैंकों को निर्देश दिया गया है कि वे अविलंब गांवों का सर्वे कर साकारात्मक रिपोर्ट नियंत्रक कार्यालय को प्रेषित करें. रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद बैंक खोलने की दिशा में कार्रवाई शुरू की जायेगी.
सांसद श्री राम ने कहा कि बैंक नये वित्तीय वर्ष में छोटे उद्योगों के लिए ज्यादा से ज्यादा ऋण देने में दिलचस्पी दिखायें. इस अवसर पर उपायुक्त डॉ नेहा आरोड़ा, उपविकास आयुक्त जगतनारायण प्रसाद, अपर समाहर्ता जुल्फीकार अली, जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी, एलडीएम मो अख्तर सहित विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधक आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




