झारखंड : हार्डकोर नक्सली कृष्णा भुइयां गिरफ्तार

गढ़वा : झारखंड पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के परासपानी गांव से पुलिस ने हार्डकोर नक्सली कृष्णा भुइयां उर्फ देहाती भुइयां को गिरफ्तार किया है. नक्सली के पास से दो हथियार और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार नक्सली कृष्णा को पुलिस ने मुठभेड़ […]
गढ़वा : झारखंड पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. जिले के धुरकी थाना क्षेत्र के परासपानी गांव से पुलिस ने हार्डकोर नक्सली कृष्णा भुइयां उर्फ देहाती भुइयां को गिरफ्तार किया है. नक्सली के पास से दो हथियार और एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. गिरफ्तार नक्सली कृष्णा को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है. इस मुठभेड़ में एक जवान को भी गोली लगी है. हालांकि जवान की हालत खतरे से बाहर है.
कृष्णा भुइयां पर 2014 में पुलिस पार्टी पर हमला करने का आरोप है. जानकारी के अनुसार नक्सली कृष्णा उत्तर प्रदेश के एक ठेकेदार का अपहरण करने की फिराक में था. इसकी सूचना पुलिस को लगी और घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




