तिलक समारोह के दौरान शगुन की सामग्री चोरी

Updated:
विज्ञापन
तिलक समारोह के दौरान शगुन की सामग्री चोरी

तिलक समारोह के दौरान शगुन की सामग्री चोरी

विज्ञापन

प्रतिनिधि, भवनाथपुर अरसली गांव में रविवार रात एक तिलक समारोह में कुछ नाबालिगों ने लड़की पक्ष की शगुन सामग्री की चोरी कर ली. हालांकि, ग्रामीणों की तत्परता से सामग्री बरामद कर ली गयी और पुलिस ने मामले में संलिप्त नाबालिगों को कड़ी चेतावनी देकर छोड़ दिया. जानकारी के अनुसार, रविवार को अरसली उत्तरी गांव निवासी रामकुमार चंद्रवंशी के पुत्र का तिलक समारोह था. तिलक चढ़ाने के लिए विशुनपुरा के अमहर निवासी मनोज चंद्रवंशी के परिवार के लोग आये हुए थे. तिलक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद विदाई की रस्में चल रही थीं. इसी बीच वर पक्ष की ओर से लड़की पक्ष को लगनपत्री के साथ शगुन की सामग्री दी गयी थी, जिसे परिजनों ने अपनी कमांडर जीप में रख दिया था. कुछ देर बाद जब वे लोग प्रस्थान करने लगे, तो जीप से शगुन सामग्री गायब देख सबके होश उड़ गये. इसी दौरान एक ग्रामीण ने बताया कि उसने गांव के ही कुछ नाबालिग लड़कों को जीप के पास संदिग्ध अवस्था में देखा था. जब ग्रामीण गांव से खोजबीन करने निकले, तो देखा कि एक पुलिया के पास बैठकर चार नाबालिग शगुन का पैकेट खोल रहे थे. ग्रामीणों को अपनी ओर आता देख चारों युवक वहां से भाग निकले, लेकिन उनकी पहचान कर ली गयी. मामले की सूचना मिलने पर भवनाथपुर पुलिस ने चारों नाबालिगों को थाने बुलाया. थाने में पुलिस अधिकारियों ने उनके अभिभावकों की मौजूदगी में उन्हें डांट-फटकार लगायी और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola