मनरेगा कर्मियों की सांकेतिक हड़ताल शुरू

Updated:
विज्ञापन
मनरेगा कर्मियों की सांकेतिक हड़ताल शुरू

मनरेगा कर्मियों की सांकेतिक हड़ताल शुरू

विज्ञापन

रमना. झारखंड राज्य मनरेगा कर्मी संघ के आह्वान पर अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड के मनरेगा कर्मियों ने सोमवार से तीन दिवसीय सांकेतिक हड़ताल शुरू कर दी है. प्रखंड कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते हुए कर्मियों ने कहा कि वे पिछले 18 वर्षों से सेवा दे रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें स्थायी करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठा रही है. कर्मियों ने ग्रेड पे निर्धारण, सामाजिक सुरक्षा और पिछले छह माह से लंबित मानदेय के अविलंब भुगतान की मांग की. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 11 मार्च तक मांगें पूरी नहीं हुईं, तो वे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे, जिससे मजदूरों का पलायन बढ़ सकता है. मौके पर रोहित शुक्ला, शैलेश कुमार, मनीष जायसवाल, धर्मेंद्र कुमार, श्रीराम, अनिल दास, रीना कुमारी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola