हथियार के साथ टीपीसी समर्थक गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Feb 2016 12:45 AM (IST)
विज्ञापन

गिरफ्तार समर्थक मंडल कारा में बंद टीपीसी के अक्षय व नेजाम से आया था मिलने गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर शहर स्थित कचहरी के समीप से टीपीसी के एक समर्थक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार टीपीसी समर्थक विश्रामपुर थाना क्षेत्र के बघमनवा गांव निवासी विजय […]
विज्ञापन
गिरफ्तार समर्थक मंडल कारा में बंद टीपीसी के अक्षय व नेजाम से आया था मिलने
गढ़वा : गढ़वा पुलिस ने गुरुवार को गुप्त सूचना के आधार पर शहर स्थित कचहरी के समीप से टीपीसी के एक समर्थक को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार टीपीसी समर्थक विश्रामपुर थाना क्षेत्र के बघमनवा गांव निवासी विजय विश्वकर्मा है.
गढ़वा थाना में एक प्रेसवार्ता कर थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि कचहरी के समीप एक व्यक्ति हथियार के साथ घूम रहा है. इसके सत्यापन के लिए पुलिस गश्ती दल को वहां भेजा गया, जहां विजय विश्वकर्मा की तलाशी लेने के बाद उसके कमर से एक लोडेड पिस्तौल, दो गोली व तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया.
थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के क्रम में विजय विश्वकर्मा ने बताया कि गढ़वा मंडल कारा में बंद टीपीसी प्रमुख नेजामजी व अक्षयजी से मिलने आया था. उन्होंने बताया कि बीड़ी पत्ता के लेवी के लिए योजना की तैयारी को लेकर वह मिलने आया था.
थाना प्रभारी ने बताया कि विजय विश्वकर्मा अपने क्षेत्र में टीपीसी के प्रचार-प्रसार करने, लेवे वसूलने व सूचना देने का काम करता था. वह एक बार दुष्कर्म के मामले में जेल भी जा चुका है. पुलिस गिरफ्तार विजय विश्वकर्मा के बारे में अन्य जानकारियां भी हासिल करने में लगी हुई है. इस मौके पर एसआइ डीपी चौरसिया सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




