अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :12 Feb 2016 12:44 AM (IST)
विज्ञापन

चिनिया (गढ़वा) : चिनिया अंचलाधिकारी अभय कुमार झा ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाये गये दुकान अथवा मकान को 24 घंटे के अंदर खाली करने के निर्देश दिये हैं. अंचल कार्यालय से निकाले गये इस संबंध में नोटिस में कहा गया है कि चिनिया प्रखंड कार्यालय से लेकर रंका मोड़ तक जो लोग भी सड़क […]
विज्ञापन
चिनिया (गढ़वा) : चिनिया अंचलाधिकारी अभय कुमार झा ने सड़क किनारे अतिक्रमण कर बनाये गये दुकान अथवा मकान को 24 घंटे के अंदर खाली करने के निर्देश दिये हैं.
अंचल कार्यालय से निकाले गये इस संबंध में नोटिस में कहा गया है कि चिनिया प्रखंड कार्यालय से लेकर रंका मोड़ तक जो लोग भी सड़क का अतिक्रमण किये हैं, वे स्वयं से हटा लें. ऐसा नहीं करने पर प्रशासन कानूनी कारवाई करते हुए बलपूर्वक अतिक्रमण हटायेगी. साथ ही अतिक्रमण हटाने में आनेवाले खर्च को भी संबंधित अतिक्रमणकारियों से वसूल किया जायेगा. इस दौरान अंचल निरीक्षक विनोद कुमार भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




