डीसी से वार्ता के बाद अनशन समाप्त

गढ़वा : मेराल प्रखंड के करकोमा पंचायत के वार्ड आठ में जनसंख्या का गलत आंकड़े देने के विरोध में तीन दिनों से चल रहा आमरण-अनशन बुधवार को समाप्त हो गया. अनशनकारियों के साथ उपायुक्त डॉ नेहा आरोड़ा ने वार्ता की. वार्ता के बाद उपायुक्त ने जल्द ही वार्ड आठ की जनसंख्या की फिर से जांच […]
गढ़वा : मेराल प्रखंड के करकोमा पंचायत के वार्ड आठ में जनसंख्या का गलत आंकड़े देने के विरोध में तीन दिनों से चल रहा आमरण-अनशन बुधवार को समाप्त हो गया. अनशनकारियों के साथ उपायुक्त डॉ नेहा आरोड़ा ने वार्ता की. वार्ता के बाद उपायुक्त ने जल्द ही वार्ड आठ की जनसंख्या की फिर से जांच कराने का आश्वासन दिया. इसके बाद जिला योजना पदाधिकारी अरुण कुमार द्विवेदी ने जूस पिला कर अनशन पर बैठे अनिल तिवारी का अनशन समाप्त कराया.
उल्लेखनीय है कि करकोमा पंचायत के वार्ड आठ का वार्ड पार्षद का पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित कर दिया गया था, जबकि इस वार्ड में एक भी अजा के लोग निवास नहीं करते हैं. इस वजह से संपन्न हुए पंचायत चुनाव में इस वार्ड से नामांकन ही दर्ज नहीं कराया गया था, जिससे यहां चुनाव नहीं हो सका है. इसके विरोध में ग्रामीणों ने सोमवार से आमरण-अनशन शुरू किया था.
अनशन समाप्त होने के बाद ग्रामीणों ने इसके लिए उपायुक्त का आभार जताया. इस अवसर पर उपरोक्त के अलावे गोपाल राम, गौरीशंकर तिवारी, सीताराम तिवारी, पवन चौधरी, बुटुन चौधरी, शिव कुमार चौधरी, नरेश चौधरी, वाल्मीकि चौबे, अंबिका दत्त तिवारी, देवबली तिवारी, उमाशंकर तिवारी, चंद्रिका तिवारी, भरत तिवारी, अमरनाथ चौधरी, बाचसपति तिवारी, बसंत राम आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




