त्रिनिदाद में प्रशिक्षण केंद्र खोलेगी एसआइएस
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :11 Feb 2016 1:07 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : अंतरराष्ट्रीय निजी सुरक्षा एजेंसी एसआइएस त्रिनिदाद एंड टुबैगाे में प्रशिक्षण केंद्र खोलेगा. विदेश में खुलनेवाला यह नाैवां प्रशिक्षण केंद्र हाेगा. जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर बेलचंपा स्थित एसआइएस के अनुशासनपुरम प्रशिक्षण केंद्र देखने के बाद वहां के राजदूत के आमंत्रण पर यह फैसला लिया गया है. त्रिनिदाद एंड टुबैगाे की सरकार के […]
विज्ञापन
गढ़वा : अंतरराष्ट्रीय निजी सुरक्षा एजेंसी एसआइएस त्रिनिदाद एंड टुबैगाे में प्रशिक्षण केंद्र खोलेगा. विदेश में खुलनेवाला यह नाैवां प्रशिक्षण केंद्र हाेगा. जिला मुख्यालय से आठ किमी दूर बेलचंपा स्थित एसआइएस के अनुशासनपुरम प्रशिक्षण केंद्र देखने के बाद वहां के राजदूत के आमंत्रण पर यह फैसला लिया गया है.
त्रिनिदाद एंड टुबैगाे की सरकार के निर्देश पर गढ़वा आये वहां के राजदूत सीडी सिंह के साथ पत्रकार वार्ता में बुधवार काे एसआइएस के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक सह राज्यसभा सांसद आरके सिन्हा ने उक्त बातें कही.
प्रभावित करनेवाला है प्रशिक्षण केंद्र : इससे पहले राजदूत सीडी सिंह ने बेलचंपा स्थित एसआइएस के मुख्य प्रशिक्षण केंद्र काे देखा. राजदूत ने पत्रकाराें से कहा कि वह चाहते हैं कि उनके देश के युवाओं को भी इस प्रकार का प्रशिक्षण मिले. सभी देशों में निजी सुरक्षा की जरूरत है. सभी जगह सरकारी स्तर से सुरक्षा दे पाना संभव नहीं है. वहां सरकारी, निजी संस्थानों व यातायात नियंत्रण में दक्ष सुरक्षाकर्मियाें की जरूरत है. इससे युवाओं को बड़े पैमाने पर रोजगार भी मिलेगा.
विदेश में नौवां प्रशिक्षण केंद्र होगा : एसआइएस के सीएमडी श्री सिन्हा ने बताया कि इसके पूर्व उनकी कंपनी ऑस्ट्रेलिया में पांच समेत विदेश में आठ प्रशिक्षण केंद्र खोल चुकी है. त्रिनिदाद में प्रशिक्षण केंद्र खुलने से अमेरिकी महादेश का पहला प्रशिक्षण केंद्र होगा.
मौके पर राजदूत की पत्नी अनिता चंद्रदत्त सिंह, एसआइएस के उपाध्यक्ष आरपी सिंंह, बेलचंपा प्रशिक्षण केंद्र के कमांडेंट आरडी सिंह, कुमार शिवेंद्र भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




