सहियाओं की भूमिका बढ़ी है : विकास

Published at :10 Feb 2016 1:59 AM (IST)
विज्ञापन
सहियाओं की भूमिका बढ़ी है : विकास

स्वास्थ्य विभाग ने सहिया सम्मेलन का आयोजन किया गढ़वा : स्वास्थ्य विभाग गढ़वा की ओर से जिलास्तरीय वार्षिक सहिया सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को स्थानीय सदर अस्पताल परिसर में किया गया. इसमें जिले की 15 सहियाओं को उनके बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. सम्मेलन का उदघाटन जिला परिषद अध्यक्ष विकास कुमार, उपाध्यक्ष रेखा […]

विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने सहिया सम्मेलन का आयोजन किया
गढ़वा : स्वास्थ्य विभाग गढ़वा की ओर से जिलास्तरीय वार्षिक सहिया सम्मेलन का आयोजन मंगलवार को स्थानीय सदर अस्पताल परिसर में किया गया. इसमें जिले की 15 सहियाओं को उनके बेहतर कार्यों के लिए सम्मानित किया गया.
सम्मेलन का उदघाटन जिला परिषद अध्यक्ष विकास कुमार, उपाध्यक्ष रेखा चौबे, उप विकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद, सिविल सर्जन बिदेंश्वरी रजक ने संयुक्त रूप से किया. सम्मेलन में सहिया की समस्याओं व उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया. सम्मेलन में बोलते हुए जिप अध्यक्ष विकास कुमार ने कहा कि हमारे पारिवारिक जीवन को खुशहाल बनाने में सहिया का महत्वपूर्ण योगदान हो गया है.
स्वास्थ्य विभाग में इनकी भूमिका काफी बढ़ गयी है. सरकार को इनके उज्जवल भविष्य के लिये गंभीरता से सोचना चाहिये. सम्माजनक मानदेय सहियाओं को मिलनी चाहिए, ताकि वे और ज्यादा उत्साह से अपने दायित्वों का निवर्हन कर सकें. इस मौके पर रेखा चौबे ने कहा कि सहिया स्वास्थ्य विभाग व आम महिलाओं के बीच की कड़ी का काम कर रही है. इनके योगदान को नकारा नहीं जा सकता है. उप विकास आयुक्त जगत नारायण प्रसाद ने कहा कि महिलाएं अब हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं.
पुरुषों की अपेक्षा महिलाएं ज्यादा तत्परता से कार्यों को निबटा रही है. सरकारी नौकरियों में सहिया महिलाओं को प्राथमिकता मिलनी चाहिए. इस मौके पर सिविल सर्जन बिंदेश्वरी रजक ने कहा कि सहिया रात व दिन की चिंता किये बगैर महिलाओं की समस्याओं पर काम कर रही हैं.
इस अवसर पर जिला योजना पदाधिकारी अरुण द्विवेदी, पूर्व जिप सदस्य कंचन केसरी, डीपीएम आशुतोष मिश्रा सहित अन्य सहियाओं ने भी विचार रखे. कार्यक्रम की अध्यक्षता सहिया संघ की जिलाध्यक्ष संयोगिता देवी ने किया. उन्होंने अपने संबोधन में सहिया की समस्याओं को उठाते हुए उचित मानदेय देने की मांग रखी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola