अनुपस्थित सेविका से स्पष्टीकरण
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :06 Feb 2016 5:56 AM (IST)
विज्ञापन

नगरऊंटारी (गढ़वा) : अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार शाह ने शुक्रवार को प्रखंड के कोइंदी ग्राम अंतर्गत भुइयांटोली आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान केंद्र में 20-21 बच्चे उपस्थित मिले. एसडीअो द्वारा पूछताछ करने पर केंद्र में उपस्थित सहायिका कमला देवी ने बताया कि सेविका सुधा देवी नियमित रूप से केंद्र पर नहीं आती […]
विज्ञापन
नगरऊंटारी (गढ़वा) : अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार शाह ने शुक्रवार को प्रखंड के कोइंदी ग्राम अंतर्गत भुइयांटोली आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान केंद्र में 20-21 बच्चे उपस्थित मिले.
एसडीअो द्वारा पूछताछ करने पर केंद्र में उपस्थित सहायिका कमला देवी ने बताया कि सेविका सुधा देवी नियमित रूप से केंद्र पर नहीं आती हैं तथा बच्चों को नाश्ता नहीं दिया जाता है. सिर्फ खिचड़ी ही खिलाया जाता है. निरीक्षण के बाद एसडीअो ने बताया कि कार्रवाई के लिए जांच प्रतिवेदन उनके द्वारा जिले के उपायुक्त को भेजा जायेगा तथा सीडीपीअो से केंद्र की सेविका के अनुपस्थित रहने तथा बच्चों को नाश्ता से वंचित रखने के संबंध में स्पष्टीकरण पूछा जायेगा. इधर हुलहुलाखूर्द पंचायत के सोनवर्षा ग्राम में योजना बनाअो अभियान को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी. रैली गांव का भ्रमण करते हुए विद्यालय परिसर पहुंचकर टोलासभा में तब्दील हो गयी.
टोलासभा में उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार साह ने जल संरक्षण से संबंधित व शमाज के वंचित परिवार के सदस्यों के आर्थिक उन्नयन के लिए जीविका से संबंधित योजनअों का चयन करने का सुझाव दिया. उन्होंने कहा कि आवश्यक योजनाअों का ही चयन करें. एसडीअो ने सार्वजनिक योजनाअों के चयन पर भी बल दिया. टोला सभा में पंचायत के मुखिया हरिअो प्रकाश पंचायत सचिव, रोजगार सेवक व पीपीटी के सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




