नियंत्रण कक्ष को व्यवस्थित करें: उपायुक्त
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :04 Feb 2016 8:12 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : उपायुक्त नेहा अरोड़ा ने बुधवार की सुबह जिला नियंत्रण कक्ष काली स्थान का औचक निरीक्षण किया. इस मौके पर नियंत्रण कक्ष में गंदगी व अव्यवस्था के आलम को देख कर उन्होंने नाराजगी जाहिर की. उपायुक्त ने तत्काल नगर पंचायत कर्मियों को बुला कर साफ-सफाई करने एवं कार्यालय व्यवस्थित करने का निर्देश दिया. उन्होंने […]
विज्ञापन
गढ़वा : उपायुक्त नेहा अरोड़ा ने बुधवार की सुबह जिला नियंत्रण कक्ष काली स्थान का औचक निरीक्षण किया. इस मौके पर नियंत्रण कक्ष में गंदगी व अव्यवस्था के आलम को देख कर उन्होंने नाराजगी जाहिर की.
उपायुक्त ने तत्काल नगर पंचायत कर्मियों को बुला कर साफ-सफाई करने एवं कार्यालय व्यवस्थित करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि एक घंटे के अंदर पूरा नियंत्रण कक्ष व्यवस्थित होना चाहिये. उन्होंने मौके पर उपस्थित पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक से कहा कि वे इसे प्रभावी बनाने के लिए यहां पुलिस बल एवं पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करें. उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष अपने उद्देश्यों को पूरा नहीं कर पा रहा है.
इसके लिए इसे सक्रिय करना होगा. उपायुक्त ने वहां उपस्थित पुलिस पदाधिकारियों से नियंत्रण कक्ष के कार्यप्रणाली की जानकारी ली तथा वहां उपस्थित कर्मियों के बारे में पूछा. उपायुक्त के इस औचक निरीक्षक से नियंत्रण कक्ष में पहले से प्रतिनियुक्त पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया. इधर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि के रूप में मौके पर उपस्थित संतोष केसरी ने उपायुक्त का आश्वस्त किया कि वे नियंत्रण कक्ष एवं परिसर की सफाई करा देंगे. उपरोक्त के अलावे इस मौके पर भवन निर्माण विभाग के सहायक अभियंता विनोद प्रसाद भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




