किसान खुशहाल होंगे तो विकास होगा : उपायुक्त

Published at :04 Feb 2016 8:07 AM (IST)
विज्ञापन
किसान खुशहाल होंगे तो विकास होगा : उपायुक्त

कांडी(गढ़वा) : कांडी प्रखंड के सतबहिनी झरना तीर्थस्थल पर बुधवार को योजना बनाओ अभियान नियोजन कार्यक्रम में उपायुक्त नेहा अरोड़ा ने पहुंचकर अभियान के प्रति लोगों कोजागरूक किया. इस मौके पर डेमा व सतबहिनी टोला के ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपायुक्त नेहा अरोड़ा ने कहा कि कृषि प्रधान क्षेत्र में आजीविका का सृजन करनेवाली […]

विज्ञापन
कांडी(गढ़वा) : कांडी प्रखंड के सतबहिनी झरना तीर्थस्थल पर बुधवार को योजना बनाओ अभियान नियोजन कार्यक्रम में उपायुक्त नेहा अरोड़ा ने पहुंचकर अभियान के प्रति लोगों कोजागरूक किया. इस मौके पर डेमा व सतबहिनी टोला के ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उपायुक्त नेहा अरोड़ा ने कहा कि कृषि प्रधान क्षेत्र में आजीविका का सृजन करनेवाली योजनाओं का चयन करना काफी लाभकारी होगा.
इससे किसान खुशहाल होंगे और जब किसान खुशहाल होंगे तो गांव, समाज व जिला भी खुशहाल बनेगा. उन्होंने कहा कि अबतक व्यक्तिगत योजनाओं को लिया जाता था, जिससे कुछ को लाभ व बाकी लोग वंचित रह जाते थे. लेकिन इस योजना के तहत मुख्यमंत्री का निर्देश है कि गांव का पानी गांव में रहे, इसलिये जल संरक्षण की योजनाओं को प्राथमिकता दें.
उन्होंने कहा कि योजना बनाओ अभियान को धरातल पर उतारने के लिए जागरूकता काफी आवश्यक है.लोग जबतक जागरूक नही होंगे, तबतक सही योजनाओं को चयन नहीं होगा. उन्होंने गांववालों से अपील करते हुए कहा कि सभी मिलजुल कर योजना का चयन करें. जिससे ग्रामवासियों को सामूहिक लाभ मिल सके. इस अवसर पर बीडीओ अंगारनाथ स्वर्णकार, बीपीओ, सांसद प्रतिनिधि रामलखन प्रसाद सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola