राज्यों को जोड़नेवाला पुल जर्जर

Published at :04 Feb 2016 7:44 AM (IST)
विज्ञापन
राज्यों को जोड़नेवाला पुल जर्जर

रंका (गढ़वा) : गढ़वा-अंबिकापुर एनएच पर खरडीहा गांव के पास अरबोरवा नदी पर बना पुल खतरे को आमंत्रित कर रहा है. पुल के बीचों बीच दोनों तरफ दरारें पड़ गयी है. इससे पुल कभी भी ध्वस्त हो सकता है. बताते चलें कि देश के इस सबसे छोटे राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर प्रतिदिन यात्री वाहन झारखंड एवं […]

विज्ञापन

रंका (गढ़वा) : गढ़वा-अंबिकापुर एनएच पर खरडीहा गांव के पास अरबोरवा नदी पर बना पुल खतरे को आमंत्रित कर रहा है. पुल के बीचों बीच दोनों तरफ दरारें पड़ गयी है. इससे पुल कभी भी ध्वस्त हो सकता है. बताते चलें कि देश के इस सबसे छोटे राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर प्रतिदिन यात्री वाहन झारखंड एवं छतीसगढ़ के लिए चलती है.

पुल में दरार पड़ने से दुर्घटना की आशंका प्रबल हो गयी है. बताया जाता है कि सैकड़ों वर्ष पूर्व इस पुल का निर्माण अंग्रेज शासनकाल में कराया गया था. इस मार्ग में 40 टनवाले भारी मालवाहन भी गुजरते हैं. जिसके कारण पुल और धंसता जा रहा है. उक्त राज्यमार्ग छतीसगढ़, यूपी, झारखंड एवं बिहार को जोड़ती है. खरडीहा पंचायत के मुखिया अनिल कुमार कहते हैं कि पुल को जितना जल्द हो सके बनना चाहिये, नहीं तो यह किसी भी दिन बड़े हादसे का गवाह बन सकता है. अगर यहां कोई घटना होती है, तो इसकी जवाबदेही सरकार की होगी.

खरडीहान निवासी पारसनाथ पांडेय ने कहा कि यह पुल 100 साल पहले सर्वे में बना है. पुल काफी जर्जर हो गया है. इसे तुरंत नया बनाया जाना चाहिये. समाजसेवी सुरेश पांडेय ने कहा कि नये पुल का निर्माण अविलंब कराया जाना चाहिये. पुल कभी भी ध्वस्त हो सकता है. इस संबंध में एनएच के कार्यपालक अभियंता विनोद राम से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनका मोबाइल बंद था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola