भव्य मंदिर बनेगा गढ़देवी : रामचंद्र

Published at :03 Feb 2016 8:30 AM (IST)
विज्ञापन
भव्य मंदिर बनेगा गढ़देवी : रामचंद्र

गढ़देवी मंदिर के गर्भगृह निर्माण के लिए भूमि पूजन गढ़वा : झारखंड के मंदिरों में विख्यात गढ़वा की मां गढ़देवी मंदिर स्थित गर्भगृह के नवनिर्माण के लिए मंगलवार को भूमि पूजन किया गया. हजारों श्रद्धालुओं के बीच झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह मां गढ़देवी मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष रामचंद्र चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री रामचंद्र […]

विज्ञापन
गढ़देवी मंदिर के गर्भगृह निर्माण के लिए भूमि पूजन
गढ़वा : झारखंड के मंदिरों में विख्यात गढ़वा की मां गढ़देवी मंदिर स्थित गर्भगृह के नवनिर्माण के लिए मंगलवार को भूमि पूजन किया गया. हजारों श्रद्धालुओं के बीच झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सह मां गढ़देवी मंदिर न्यास समिति के अध्यक्ष रामचंद्र चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी, पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह, गढ़वा एसपी प्रियदर्शी आलोक,
भाजपा नेता अलखनाथ पांडेय, जिप उपाध्यक्ष रेखा देवी, गढ़वा नपं अध्यक्ष पिंकी केसरी आदि ने सामूहिक रूप से भूमि पूजन करते हुए अपनी ओर से एक-एक ईंट उठा कर नये गर्भगृह की बुनियाद रखी.
गर्भगृह निर्माण के लिए मंदिर परिसर में आयोजित भूमि पूजन समारोह को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में काफी उत्साह था. सुबह आठ बजे से ही दूर-दराज से श्रद्धालु मंदिर परिसर में भूमि पूजन समारोह का साक्षी बनने के लिए आने लगे थे. वैदिक मंत्रोच्चारण व शंख ध्वनि के बीच भूमि पूजन पुजारी राजन पांडेय ने कराया. इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा कि मां गढ़देवी मंदिर से सबकी आस्था जुड़ी हुई है.
यहां गढ़वा ही नहीं,बल्कि आसपास के राज्यों से भी श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन व पूजा के लिए आते रहते हैं. सदियों पुरानी इस प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार व मंदिर परिसर का आधुनिकीकरण समय की मांग थी. श्रद्धालुओं की इस इच्छा को देखते हुए मंदिर न्यास समिति ने इसके नवनिर्माण का निर्णय लिया है. निर्माण कार्य पूरा हो जाने के बाद यह मंदिर बाहर से भी देखने में काफी भव्य लगेगा. उन्होंने कहा कि यद्यपि इसमें बजट काफी लग रहा है, लेकिन मां के भक्तों के सहयोग से इसे पूरा कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि उपस्थित लोगों से निर्माण कार्य में सहयोग का आह्वान किया.
इस मौके पर पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने मां गढ़देवी मंदिर के जीर्णोद्धार कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि मां गढ़देवी में सबकी आस्था है. वे अपने स्तर से हरसंभव सहयोग करेंगे. पूर्व विधायक गिरिनाथ सिंह ने कहा कि दो साल पूर्व झारखंड सरकार पर्यटन विकास मंत्रालय की ओर से गढ़देवी मंदिर के विकास व सौंदर्यीकरण के लिए राशि भेजी गयी थी. लेकिन दुर्भाग्यवश यह अभी तक कागजी प्रकिया में ही फंसी हुई है. उन्होंने मंत्री श्री चंद्रवंशी से इस मामले में पहल करने का अनुरोध किया.
एसपी प्रियदर्शी आलोक ने कहा कि मंदिर के विकास के साथ इसकी सुरक्षा को प्राथमिकता देना जरूरी है. इसके लिए उन्होंने सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ अन्य व्यवस्था को दुरुस्त करने की आवश्यकता बतायी, ताकि श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुरक्षा और सुविधा प्रदान किया जा सके. समारोह में उपरोक्त लोगों के अलावा जायंट्स इंटरनेशनल के स्पेशल कमेटी सदस्य विजय कुमार केसरी, लायंस क्लब ऑफ गढ़वा के उपाध्यक्ष सुशील कुमार केसरी, शिक्षक नेता द्वारिकानाथ पांडेय, विधायक प्रतिनिधि संतोष केसरी, सुभाष प्रसाद कांस्यकार, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष भोला चंद्रवंशी, यमुना चंद्रवंशी, चंचल दुबे, समाजसेवी अरविंद गुप्ता, राकेश चौबे, कंचन साहू, सरदार महेंद्र सिंह, हेमंत कुमार सोनी, मंत्री के आप्त सचिव जितेंद्र पांडेय, विनय कुमार कांस्यकार, अनिल बिहारी, सुनील प्रसाद गुप्ता, अनिल प्रसाद गुप्ता, वार्ड पार्षद मीरा कुमारी, राकेश पाल, हरिहर प्रसाद केसरी, विमला देवी, ओमप्रकाश कांस्यकार, राजेंद्र प्रसाद, शीला कुंवर सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे. समारोह का संचालन समिति के संरक्षक विनोद पाठक ने किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola