पथ निर्माण कार्य के जांच का निर्देश
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2016 8:29 AM (IST)
विज्ञापन

मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी से लोगों ने की थी शिकायत गढ़वा : विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांडी व मझिअांव प्रखंड में बन रहे सड़क में प्राक्कलन के अनुसार काम नहीं करने का आरोप है. इसमें सेमौरा-कांडी पथ, गहिड़ी मोड़ से कॉलेज होते हुए ब्लॉक तक तथा मोखापी मोड़ से कांडी तक बन रही सड़क शामिल है. […]
विज्ञापन
मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी से लोगों ने की थी शिकायत
गढ़वा : विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कांडी व मझिअांव प्रखंड में बन रहे सड़क में प्राक्कलन के अनुसार काम नहीं करने का आरोप है. इसमें सेमौरा-कांडी पथ, गहिड़ी मोड़ से कॉलेज होते हुए ब्लॉक तक तथा मोखापी मोड़ से कांडी तक बन रही सड़क शामिल है. इस संबंध में जनता की ओर से क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सह राज्य के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी से शिकायत की गयी है.
लोगों ने कहा है कि पथ निर्माण में काफी अनियमितता बरती गयी है. इसके आलोक में मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता को सड़कों की जांच कर इसके विरुद्ध कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
श्री चंद्रवंशी ने जांच पूरा होने तक सड़क निर्माण कार्य रोकने का निर्देश दिया है. उन्होंने यह भी कहा कि यदि कार्यपालक अभियंता सड़क निर्माण कार्य की सही जांच नहीं करते हैं, तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई के लिए लिखा जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




