मारपीट में एक की मौत, रोड जाम
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2016 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

नगरऊंटारी (गढ़वा) : थाना क्षेत्र के पाल्हेकला ग्राम के नीमियाडीह टोला में सोमवार की शाम फसल चराने को लेकर हुई मारपीट में घायल उमर अंसारी (12) की मौत इलाज के दौरान रिम्स (रांची) में हो गयी. मौत की खबर मिलते ही अाक्रोशित ग्रामीणों ने सीरियाटोंगर में सुबह आठ बजे दोषी की गिरफ्तारी व मुआवजे के […]
विज्ञापन
नगरऊंटारी (गढ़वा) : थाना क्षेत्र के पाल्हेकला ग्राम के नीमियाडीह टोला में सोमवार की शाम फसल चराने को लेकर हुई मारपीट में घायल उमर अंसारी (12) की मौत इलाज के दौरान रिम्स (रांची) में हो गयी.
मौत की खबर मिलते ही अाक्रोशित ग्रामीणों ने सीरियाटोंगर में सुबह आठ बजे दोषी की गिरफ्तारी व मुआवजे के लेकर एनएच-75 को डेढ़ घंटे तक जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलने पर पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार शख़ह व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार के आश्वासन पर 9.30 बजे जाम समाप्त हो गया. एसडीअो ने जामकर्ताअों को प्रावधान के अनुसार सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया.
एसडीपीअो ने इस मामले में दोषी व्यक्ति को शीघ्र गिरफ्तार करने की बात कही. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी बैजू उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इस संबंध में मृतक के पिता कादिर अंसारी ने थाना में आवेदन देकर बैजू उरांव पर लाठी-डंडा से मारपीट कर अपने पुत्र उमर की हत्या करने का मामला दर्ज कराया है.
आवेदन में कहा गया है कि उमर नीमियाडीह टोला में अपना मवेशी चरा रहा था, तभी बगल से ट्रेन गुजरने की आवाज से बिदक कर एक मवेशी बैजू के खेत में घुस कर फसल खाने लगा. यह देख कर बैजू उरांव लाठी लेकर पहुंचा तथा उमर को पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया.
घायल उमर का प्राथमिक उपचार कर रिम्स रेफर कर दिया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. इधर बैजू ने बताया कि उमर पशु तस्करों का मवेशी लेकर जा रहा था. रास्ते में वह हमारे प्याज का बिचड़ा चराने लगा, जब मैंने उसे मारने के लिए दौड़ाया तो वह पत्थर पर गिर कर घायल हो गया. पुलिस इस मामले (39/16) में 323, 307 भादवि के तहत अनुसंधान शुरू कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




