अस्पताल लूट कांड में एक और गिरफ्तार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Feb 2016 8:28 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ स्थित आरोग्यम अस्पताल लूटकांड में पुलिस ने मंगलवार को एक और अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी अपराधी का नाम मेंहदी हसन उर्फ चंदू बताया गया. वह झलुआ गांव का रहनेवाला है. इसकी जानकारी देते हुए गढ़वा एसडीपीओ प्रेमनाथ ने बताया कि मेंहदी हसन को छापामारी […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ स्थित आरोग्यम अस्पताल लूटकांड में पुलिस ने मंगलवार को एक और अपराधी को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी अपराधी का नाम मेंहदी हसन उर्फ चंदू बताया गया.
वह झलुआ गांव का रहनेवाला है. इसकी जानकारी देते हुए गढ़वा एसडीपीओ प्रेमनाथ ने बताया कि मेंहदी हसन को छापामारी करने के दौरान झलुआ स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तारी के बाद उसने अपने और साथियों के नाम बताये हैं. उसके आधार पर अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है.
उन्होंने बताया कि अबतक इस लूटकांड में तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. इस कांड का मुख्य अभियुक्त सोनू खान अभी भी फरार चल रहा है. उसी के पास लूट का अधिकांश पैसा है. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है. प्रेसवार्ता में पुलिस निरीक्षक अजय कुमार सिंह, प्रभारी थाना प्रभारी काली प्रसाद सिंह, गुप्तेश्वर सिंह, डीपी चौरसिया, अभिमन्यु सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




