जगदेव व्यक्ति नहीं, विचार थे : आजसू

Published at :03 Feb 2016 8:27 AM (IST)
विज्ञापन
जगदेव व्यक्ति नहीं, विचार थे : आजसू

गढ़वा : आजसू की गढ़वा जिला इकाई के तत्वावधान में जगदेव प्रसाद की जयंती मनायी गयी. नवादा मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में आजसू कार्यकर्ताओं ने जगदेव प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस मौके पर पार्टी के जिला संयोजक सूरज कुमार गुप्ता ने कहा कि जगदेव प्रसाद पिछड़ा, दलित व शोषित […]

विज्ञापन
गढ़वा : आजसू की गढ़वा जिला इकाई के तत्वावधान में जगदेव प्रसाद की जयंती मनायी गयी. नवादा मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय में आजसू कार्यकर्ताओं ने जगदेव प्रसाद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस मौके पर पार्टी के जिला संयोजक सूरज कुमार गुप्ता ने कहा कि जगदेव प्रसाद पिछड़ा, दलित व शोषित वर्ग की आवाज थे.
उन्होंने इस वर्ग को अधिकार दिलाने के लिए काफी संघर्ष किया. उनके सपने को तभी पूरा किया जा सकता है, जब राजनीतिक सत्ता की चाबी पिछड़ा, दलित व गरीबों के पास होगी.
कार्यक्रम में आजसू नेत्री अर्चना प्रकाश ने कहा कि जगदेव प्रसाद कोई व्यक्ति नहीं, बल्कि विचारधारा थे. उन्होंने महिलाओं के मान-सम्मान के लिए काफी प्रयास किया. वे सामाजिक बुराई को भी दूर करना चाहते थे. युवा नेता मो नेसार ने कहा कि जगदेव प्रसाद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने की जरूरत है.
इस मौके पर राम सागर मेहता, बसंत पासवान, रामलाल भुईंहर, राम प्रवेश बिंद, फयाजुद्दीन अंसारी, अरुण चंद्रवंशी, सत्येंद्र मेहता, प्रमोद सिंह खरवार, मुखिया प्रदीप कुमार गुप्ता, मनोज पाठक, अजय चंद्रवंशी, संजय राम, अशोक मेहता, लव कुमार मेहता आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola