शिक्षक का काम सबसे बेहतर : डीएसइ

Published at :03 Feb 2016 8:09 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक का काम सबसे बेहतर : डीएसइ

गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के रामवि ओबरा में एक कार्यक्रम आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षक गिरिजा नंदन तिवारी को भावभीनी विदाई दी गयी. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधीक्षक बृजमोहन कुमार उपस्थित थे. इस मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि शिक्षक का कार्य सबसे बेहतर होता है. शिक्षक समाज […]

विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के रामवि ओबरा में एक कार्यक्रम आयोजित कर सेवानिवृत्त शिक्षक गिरिजा नंदन तिवारी को भावभीनी विदाई दी गयी. इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधीक्षक बृजमोहन कुमार उपस्थित थे. इस मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि शिक्षक का कार्य सबसे बेहतर होता है.
शिक्षक समाज में व्याप्त अशिक्षा को दूर करने का काम करते हैं. उन्होंने उवि ओबरा को प्लस टू विद्यालय बनाने की दिशा में पहल करने एवं महिला शिक्षकों की अविलंब पदस्थापना किये जाने की बात कही.
इस मौके पर जिला शिक्षा अधीक्षक ने स्कूल की बच्चियों से सीधे बात करते हुये किसी भी कठिनाई में उनसे सीधे संपर्क करने को कहा. समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित बीइइओ नागेंद्रं कुमार सिंह ने भी श्री तिवारी के कार्यकाल की काफी प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि गिरिजा नंदन तिवारी बेहतर शिक्षक के साथ ईमानदार एवं दायित्व के प्रति सजग थे. समारोह में श्री तिवारी को शॉल व उपहार देकर सम्मानित किया गया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola