लड़की के अपहरण का आरोप

रमना(गढ़वा) : रमना थाना क्षेत्र के बहियार कला निवासी नसीर अंसारी ने रमना थाना में आवेदन देकर अपनी बेटी दिलरूबा खातून के अपहरण का आरोप लगाया है. उन्होंने बहियार कला निवासी आशिक अंसारी व बहियारखुर्द निवासी अताउल्लाह अंसारी पर अारोप लगा कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है. आवेदन में नसीर अंसारी ने कहा […]
रमना(गढ़वा) : रमना थाना क्षेत्र के बहियार कला निवासी नसीर अंसारी ने रमना थाना में आवेदन देकर अपनी बेटी दिलरूबा खातून के अपहरण का आरोप लगाया है. उन्होंने बहियार कला निवासी आशिक अंसारी व बहियारखुर्द निवासी अताउल्लाह अंसारी पर अारोप लगा कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है.
आवेदन में नसीर अंसारी ने कहा है कि 28 जनवरी की रात 11 बजे आशिक व अताउल्लाह मोटरसाइकिल(जेएच14सी-2262) से उनके घर पहुंचे और उन्होने जबरन उसकी बेटी दिलरूबा को उठा कर ले गये. शोर मचाने के बाद गांव के काफी लोग जुटे, लेकिन वे लोग वहां से उसकी बेटी को लेकर भागने में सफल रहे. उसने कहा कि अभी तक उसकी बेटी का पता नहीं चल पाया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




