22 लाख का छात्रावास बेकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2016 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

नगरऊंटारी (गढ़वा) : अनुमंडल मुख्यालय में राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर स्थित अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए बना छात्रावास सुविधा विहीन हो गया है. छात्रावास में न बिजली की व्यवस्था है अौर न ही पानी की. छात्रावास में साफ-सफाई की भी कमी है. जानकारी के अनुसार लगभग 32 लाख की लागत से छात्रावास […]
विज्ञापन
नगरऊंटारी (गढ़वा) : अनुमंडल मुख्यालय में राजकीय प्लस टू उच्च विद्यालय परिसर स्थित अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए बना छात्रावास सुविधा विहीन हो गया है. छात्रावास में न बिजली की व्यवस्था है अौर न ही पानी की. छात्रावास में साफ-सफाई की भी कमी है.
जानकारी के अनुसार लगभग 32 लाख की लागत से छात्रावास का निर्माण कराया गया था. 50 बेड वाला यह छात्रावास रख-रखाव की कमी के कारण बेकार साबित हो रहा है. दूर-दराज के अनुसूचित जाति के छात्रों को रहने के लिए छात्रावास का निर्माण कराया गया था, लेकिन सुविधा विहीन होने के कारण छात्रावास में छात्र नहीं रह रहे हैं.
आवंटन नहीं मिला : प्रभारी
जिला कल्याण विभाग द्वारा प्रतिनियुक्ति छात्रावास प्रभारी सह प्लस टू उवि के शिक्षक राजनाथ राम ने बताया कि छात्रावास के रख-रखाव के लिए आज तक कोई आवंटन प्राप्त नहीं हुआ है.
छात्रावास में पानी के लिए टंकी बना था, जिसे असामाजिक तत्वों ने तोड़ दिया था. बिजली व पानी के अभाव में जो छात्र छात्रावास में रहते थे, वे अब इसे छोड़ चुके हैं. चहारदीवारी नहीं रहने के कारण आसामाजिक तत्व इसमें प्रवेश कर छात्रावास को नुकसान पहुंचाते हैं. जुआ भी खेलते हैं. कई बार उन्होंने साफ-सफाई करायी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




