ईंट के नीचे दबी महिला, मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2016 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

नगरऊंटारी (गढ़वा) : थाना क्षेत्र के भैंसबेढ़वा ग्राम स्थित ईंट भट्ठा पर रह रही महिला मजदूर की मौत ईंट के नीचे दबने से हो गयी. मृतका भंडरिया ग्राम के कुल्हीटोला की सरस्वतीया देवी (22) बताया जाता है. घटना के बाद ईंट भट्ठा संचालक ने उक्त महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां चिकित्सक […]
विज्ञापन
नगरऊंटारी (गढ़वा) : थाना क्षेत्र के भैंसबेढ़वा ग्राम स्थित ईंट भट्ठा पर रह रही महिला मजदूर की मौत ईंट के नीचे दबने से हो गयी. मृतका भंडरिया ग्राम के कुल्हीटोला की सरस्वतीया देवी (22) बताया जाता है.
घटना के बाद ईंट भट्ठा संचालक ने उक्त महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बारे में अन्य मजदूरों ने बताया कि ईंट का दल्ला लगाया गया था, जिसमें उक्त महिला काम कर रही थी. उसी दौरान छल्ला लगा ईंट गिर गया, जिससे वह दब गयी. जानकारी के बाद उक्त महिला को बाहर निकाला गया. स्थानीय पुलिस ने अन्य मजदूरों का बयान दर्ज कर मृतका के परिजन को पंचनामा कर शव सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




