योजनाओं के प्रति जागरूकता जरूरी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2016 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव एनएन सिन्हा, विशेष सचिव बी निजलिंगप्पा व मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गढ़वा जिले में चल रहे योजना बनाओ अभियान के प्रगति की समीक्षा की. इसमें मझिआंव व कांडी प्रखंड से प्राप्त शिकायतों पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसमें सुधार […]
विज्ञापन
गढ़वा : ग्रामीण विकास विभाग के प्रधान सचिव एनएन सिन्हा, विशेष सचिव बी निजलिंगप्पा व मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से गढ़वा जिले में चल रहे योजना बनाओ अभियान के प्रगति की समीक्षा की. इसमें मझिआंव व कांडी प्रखंड से प्राप्त शिकायतों पर नाराजगी जाहिर करते हुए इसमें सुधार लाने की चेतावनी दी.
उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग में उपस्थित उपायुक्त सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे जल संरक्षण की योजनाओं का चयन करने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित करें. सामुदायिक योजनाओं को ज्यादा से ज्यादा तरजीह दें. खेत का पानी खेत में और गांव का पानी गांव में नारे से लोगों को अवगत करायें. उन्होंने कहा कि यदि ग्रामीणों की मांग हो, तो व्यक्तिगत योजना वंचित व गरीबों से जुड़ी हुई लें. उन्होंने अधिकारियों को प्रतिदिन की रिपोर्ट जिला में जमा करने व प्रतिदिन पहली पाली में योजना बनाओ अभियान के आमसभा में भाग लेने के निर्देश दिये. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्रीराम तिवारी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




