ग्रामीणों की शिकायत पर दुकान निलंबित
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Feb 2016 8:42 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के बघौता जविप्र के डीलर सरयू प्रसाद यादव की अनुज्ञप्ति निलंबित कर दी गयी है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी शशिनाथ चौबे द्वारा ग्रामीणों से प्राप्त शिकायत के बाद दुकान की जांच की गयी थी, जिसमें दुकान बंद पाया गया था और लाभुकों की ओर से यह शिकायत की गयी थी कि डीलर […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के बघौता जविप्र के डीलर सरयू प्रसाद यादव की अनुज्ञप्ति निलंबित कर दी गयी है. जिला आपूर्ति पदाधिकारी शशिनाथ चौबे द्वारा ग्रामीणों से प्राप्त शिकायत के बाद दुकान की जांच की गयी थी, जिसमें दुकान बंद पाया गया था और लाभुकों की ओर से यह शिकायत की गयी थी कि डीलर मात्र 19 किलो राशन ही देता है.
साथ ही कम खाद्यान्न देने के बावजूद पूरी राशि वसूली जाती है. इस शिकायत के आलोक में श्री चौबे ने दुकान का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें मामले को सत्य पाया गया था. अनुज्ञप्ति निलंबित करने के बाद एक सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिये गये हैं. इधर इस मामले को लेकर गढ़वा व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ता संतोष कुमार द्वारा सूचना अधिकार के तहत इस दुकान से संबंधित जानकारी मांगी गयी थी.
करीब एक वर्ष बाद उन्हें राज्य सूचना आयोग के निर्देश पर वर्ष 2014 के जनवरी से सितंबर महीने तक वितरित किये गये खाद्यान्न व केरोसिन की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी. इस रिपोर्ट में भी इन महीनों के अंतराल में 1000 लीटर केरोसिन व 900 किलो चावल का कालाबाजारी किये जाने की बात प्रकाश में आयी थी. इसके बाद संतोष कुमार ने कार्रवाई के लिए एसडीओ को आवेदन दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




