बालिका को अगवा करते तीन पकड़ाये

भवनाथपुर(गढ़वा) : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली गांव से एक नाबालिग लड़की को अपहरण करने का प्रयास कर रहे तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. तीनों युवक बाहर के बताये जाते हैं. इनमें राजस्थान के चांद दुकी निवासी अरसद अंसारी, जराखेड़ा के कासिम खां व उत्तरप्रदेश के महमूदाबाद के […]
भवनाथपुर(गढ़वा) : भवनाथपुर थाना क्षेत्र के अरसली गांव से एक नाबालिग लड़की को अपहरण करने का प्रयास कर रहे तीन युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया. तीनों युवक बाहर के बताये जाते हैं.
इनमें राजस्थान के चांद दुकी निवासी अरसद अंसारी, जराखेड़ा के कासिम खां व उत्तरप्रदेश के महमूदाबाद के बबलू गौतम शामिल हैं. समाचार के अनुसार अरसली निवासी बुद्धनारायण चेरो की 13 वर्षीय पुत्री रविवार की रात जब शौच करने के लिए गयी थी, इसी दौरान उक्त तीनों युवकों ने दो अन्य के साथ मिलकर उसे पकड़ लिया और मुंह में कपड़ा ठूस कर अपहरण का प्रयास किया. संयोग ठीक था कि इसी दौरान किसी तरह लड़की के मुंह से कपड़ा बाहर निकल गया और उसने जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया. चिल्लाहट सुनकर सबसे पहले उसकी मां घर से बाहर निकली और उसने भी चिल्लाना शुरू कर दिया गया.
इसके बाद काफी संख्या में गांव के लोग जुट गये. ग्रामीणों से घिरते देख पांचों युवकों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीणों ने उनमें से तीन को दबोच लिया. इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना भवनापुर थाने को दी.
भवनाथपुर पुलिस ने इसकी प्राथमिकी दर्ज करते हुए तीनों को हिरासत में लिया है. पुलिस ने आशंका जतायी कि ये तीनों मानव तस्कर हो सकते हैं. उसने बताया कि इसमें से अरसद अंसारी का ससुराल अरसली गांव में ही है. इसी के साथ चार अन्य लोग आये थे, जो लड़की का अपहरण करने का प्रयास कर रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




