पत्थर से कूच कर छात्र की हत्या

Published at :30 Jan 2016 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
पत्थर से कूच कर छात्र की हत्या

रमना(गढ़वा) : रमना बाजार निवासी राजेश साह के पुत्र राहुल कुमार(14वर्ष) की हत्या पत्थर से कूच कर दी गयी. राहुल मवि सिलीदाग-1 में सातवीं कक्षा का छात्र था. घटना के संबंध में बताया गया कि वह स्कूल से पढ़ कर दो बजे घर वापस आया था और खाने के बाद कोचिंग के लिए निकले था. […]

विज्ञापन

रमना(गढ़वा) : रमना बाजार निवासी राजेश साह के पुत्र राहुल कुमार(14वर्ष) की हत्या पत्थर से कूच कर दी गयी. राहुल मवि सिलीदाग-1 में सातवीं कक्षा का छात्र था. घटना के संबंध में बताया गया कि वह स्कूल से पढ़ कर दो बजे घर वापस आया था और खाने के बाद कोचिंग के लिए निकले था.

इसके कुछ देर बाद उसका शव जयप्रकाश साव के घर के पास पाया गया. जिसे सबसे पहले जयप्रकाश साव की पुत्री ने देखा और ग्रामीणों को बताया. शव को पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-5 को जाम कर दिया.

करीब 15 मिनट बाद एसडीपीओ मनीष कुमार ने जल्द अपराधियों की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया. इस मौके पर पूर्व विधायक अनंत प्रताप देव भी वहां पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. इस मामले में कु छ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola