मारपीट के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

Published at :22 Jan 2016 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
मारपीट के आरोप में दो लोग गिरफ्तार

नगरऊंटारी (गढ़वा) : थाना क्षेत्र के सुलसुलिया ग्राम में विगत शनिवार को मारपीट की घटना में हुए लालमुनी राम के मौत के मामले में स्थानीय पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. उक्त जानकारी अपने आवास पर देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना में मृतक […]

विज्ञापन
नगरऊंटारी (गढ़वा) : थाना क्षेत्र के सुलसुलिया ग्राम में विगत शनिवार को मारपीट की घटना में हुए लालमुनी राम के मौत के मामले में स्थानीय पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
उक्त जानकारी अपने आवास पर देते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मारपीट की घटना में मृतक के परिजन द्वारा दिये गये आवेदन के आधार पर तीन लोगों को आरोपी बनाया गया था. उन्होंने बताया कि तीन आरोपियों में पुलिस ने छापामारी अभियान चला कर दो आरोपी रंजीत चौबे तथा चंदन पांडेय को गिरफ्तार किया है. उन्होंने कहा कि तीसरी आरोपी रिंकू चौबे फरार है. उसको भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि मारपीट की घटना शराब बनाने व बेचने से जुड़ा है.
उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जायेगा. एसडीपीओ ने कहा कि घटना के बाद लोगों ने रोड जाम किया तथा उक्त दौरान मैंने उनलोगों को आश्वस्त किया था पुलिस दोषी पर कार्रवाई करेगी. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों लोगों ने इस मामले में स्वीकार किया है कि मारपीट की घटना हुई थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola