सशक्त युवा मोरचा का गठन किया जायेगा

Published at :22 Jan 2016 6:09 AM (IST)
विज्ञापन
सशक्त युवा मोरचा का गठन किया जायेगा

गढ़वा : युवा झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन, झामुमो के केंद्रीय सचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर व केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय के आगमन को लेकर झामुमो के लोगों में काफी उत्साह देखेने को मिला. जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी के नेतृत्व में काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता तहले नदी पलामू जिला के सीमा पर नेताओं का […]

विज्ञापन
गढ़वा : युवा झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन, झामुमो के केंद्रीय सचिव मिथिलेश कुमार ठाकुर व केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय के आगमन को लेकर झामुमो के लोगों में काफी उत्साह देखेने को मिला. जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी के नेतृत्व में काफी संख्या में नेता व कार्यकर्ता तहले नदी पलामू जिला के सीमा पर नेताओं का स्वागत किया. वहां से जुलूस के शक्ल में नेताओं को लेकर कार्यकर्ता परिसदन पहुंचे, जहां नेता कार्यकर्ताओं के साथ रू-ब-रू हुए. जहां कार्यकर्ताओं ने भी अपनी बात रखी.
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बसंत सोरेन ने कहा कि युवा सशक्त होंगे, तो संगठन मजबूत होगा और जब संगठन मजबूत होगा एक-एक कार्यकर्ता मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि जिले में सशक्त युवा मोरचा का गठन किया जायेगा.
मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि सभी कार्यकर्ता गांव-गांव जायें लोगों की समस्याओं को सुने और लड़कर ही सही उनका हक व अधिकार दिलाने का कार्य करें साथ ही केंद्र व राज्य सरकार के नाकामियों को एक-एक जनता के बीच पहुंचायें, तभी हमारा अभियान सफल होगा. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विनोद तिवारी,सचिव अहमद अली,केंद्रीय सदस्य मनोज ठाकुर, परेश कुमार तिवारी, मदनी खां,धीरेंद्र चौबे, फुजैल खा,नीलू खां सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola