विभिन्न सड़क दुर्घटना में दो घायल
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :22 Jan 2016 1:07 AM (IST)
विज्ञापन

नगरऊंटारी (गढ़वा) : गुरुवार को अनुमंडल मुख्यालय में दो अलग-अलग मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. नगरऊंटारी-विशुनपुरा मार्ग पर ब्लॉक मोड़ के निकट हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में जंगीपुर ग्राम निवासी सुरेंद्र चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल सुरेंद्र को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार […]
विज्ञापन
नगरऊंटारी (गढ़वा) : गुरुवार को अनुमंडल मुख्यालय में दो अलग-अलग मोटरसाइकिल दुर्घटना में दो लोग घायल हो गये. नगरऊंटारी-विशुनपुरा मार्ग पर ब्लॉक मोड़ के निकट हुई मोटरसाइकिल दुर्घटना में जंगीपुर ग्राम निवासी सुरेंद्र चंद्रवंशी गंभीर रूप से घायल हो गया.
घायल सुरेंद्र को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया. दूसरी घटना नगरऊंटारी-गढ़वा मार्ग पर जंगीपुर ग्राम के निकट हुई. बाइक दुर्घटना में तोरेलावा निवासी धनंजय मेहता घायल हो गये. घायल धनंजय का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




