अनुमंडल मुख्यालय में 8.15 में होगा झंडोत्तोलन

Published at :21 Jan 2016 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
अनुमंडल मुख्यालय में 8.15 में होगा झंडोत्तोलन

रंका(गढ़वा) : रंका एसडीओ जावेद अनवर ईदरिशी की अध्यक्षता में स्थानीय अनुमंडल कार्यालय में गणतंत्र दिवस को लेकर बुधवार को बैठक हुई. इसमें सभी सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों पर झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया. इसमें अनुमंडल कार्यालय में 8.15 बजे, एसडीपीओ कार्यालय में 8.25 बजे, रेफरल अस्पताल में 8.30 बजे, राजमातागुंजेश्वरी देवी इंटर […]

विज्ञापन
रंका(गढ़वा) : रंका एसडीओ जावेद अनवर ईदरिशी की अध्यक्षता में स्थानीय अनुमंडल कार्यालय में गणतंत्र दिवस को लेकर बुधवार को बैठक हुई. इसमें सभी सरकारी कार्यालयों एवं शिक्षण संस्थानों पर झंडोत्तोलन का समय निर्धारित किया गया.
इसमें अनुमंडल कार्यालय में 8.15 बजे, एसडीपीओ कार्यालय में 8.25 बजे, रेफरल अस्पताल में 8.30 बजे, राजमातागुंजेश्वरी देवी इंटर महाविद्यालय में 8.35 बजे, बुनियादी विद्यालय में 8.38 बजे, बीआरसी में 8.40 बजे, फेतल सिंह की प्रतिमा स्थल पर 8.45 बजे, थाना में 8.50 बजे, कन्या मवि में 8.30 बजे, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में नौ बजे, व्यापार मंडल में 9.05 बजे, प्रोजेक्ट कन्या उवि में 9.10 बजे, पंचायत भवन रंकाकला में 9.15 बजे, स्वर्गीय जेठन सिंह प्रतिमा स्थल पर 9.20 बजे एवं प्रखंड कार्यालय में 9.30 बजे झंडोत्तोलन किया जायेगा. एसडीओ ने बताया कि सरकारी, गैर सरकारी स्कूलों एवं प्रतिष्ठान अपनी सुविधा के अनुसार झंडोत्तोलन कर सकते हैं.
उन्होंने गणतंत्र दिवस के दिन सभी सरकारी कर्मियों को अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया. गणतंत्र दिवस के दिन प्रशासन बनाम ग्रामीण के बीच फैंसी क्रिकेट मैच खेलने का भी निर्णय लिया गया.
खेल का संरक्षक सुमन सिंह को बनाया गया. इस मौके पर बीडीओ नरेश रजक, एमओ बेलाल अहमद, डॉ अलख निरंजन सिन्हा, जिप सदस्य उमा देवी, मुखिया सरिता कुमारी, बीडीसी प्रभावती सिन्हा, प्राचार्य बीएल चौधरी, प्रो मुनि देवी, पप्पू चौबे, संजय सिन्हा, दीवाकर मिश्र आदि उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola