भंडरिया : माओवादियों से तीन घंटे चली मुठभेड़

Published at :19 Jan 2016 7:09 AM (IST)
विज्ञापन
भंडरिया : माओवादियों से तीन घंटे चली मुठभेड़

गारू, गढ़वा : भंडरिया थाना क्षेत्र के बुढ़ा पहाड़ के पास सोमवार की सुबह कोबरा 209 बटालियन व जिला पुलिस बल की माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई. सुबह आठ बजे से शुरू हुई मुठभेड़ करीब तीन घंटे तक चली. माओवादी भागने में सफल रहे. पुलिस के अनुसार, माओवादी की सेंट्रल कमेटी के अरविंद जी के […]

विज्ञापन

गारू, गढ़वा : भंडरिया थाना क्षेत्र के बुढ़ा पहाड़ के पास सोमवार की सुबह कोबरा 209 बटालियन व जिला पुलिस बल की माओवादियों के साथ मुठभेड़ हुई. सुबह आठ बजे से शुरू हुई मुठभेड़ करीब तीन घंटे तक चली. माओवादी भागने में सफल रहे. पुलिस के अनुसार, माओवादी की सेंट्रल कमेटी के अरविंद जी के दस्ते के साथ मुठभेड़ हुई. किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. मुठभेड़ के बाद माओवादियों का दस्ता सेफ जोन की ओर निकलने में सफल रहा.

धमाकाें से दहला आसपास का इलाका : जंगल से घिरे बुढ़ा पहाड़ पर मुठभेड़ सुबह करीब आठ बजे से 11 बजे तक चली. दाेनाें आेर एक दर्जन से अधिक बम बलास्ट व सैकड़ों चक्र गोलियां चली. चार जोरदार धमाके आसपास के गांव लाटू, कुजरूम, पिपरढाबा, चुनचुना आदि गांवों में सुनाई पड़े. मुठभेड़ स्थल गढ़वा के भंडरिया व लातेहार जिले के बारेसाढ़ के बीच में स्थित है. मुठभेड़ के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में सर्च अभियान चलाया.

घटनास्थल से बरामदगी

पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से चार लेड, 500 मीटर इलेक्ट्रिक केबल, नौ इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, एक जनरेटर, 19 कंबल व काफी संख्या में माओवादी साहित्य, खाना बनाने के सामान व दवा बरामद किया है.

‘‘मुठभेड़ में माओवादियों को कितना नुकसान हुआ, इसका पता लगाया जा रहा है. पुलिस इलाके में छापेमारी अभियान चला रही है.

प्रियदर्शी आलाेक, एसपी गढ़वा

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola