शोषण व दमन के खिलाफ एकजुट हों
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Jan 2016 4:53 AM (IST)
विज्ञापन

भाकपा माले ने महेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर शहादत दिवस मनाया गढ़वा : पूर्व विधायक महेंद्र सिंह की 12वीं पुण्यतिथि के मौके पर भाकपा माले की ओर से शहादत दिवस का आयोजन किया गया. प्रखंड कार्यालय गढ़वा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर महेंद्र सिंह को याद किया गया. इसके […]
विज्ञापन
भाकपा माले ने महेंद्र सिंह की पुण्यतिथि पर शहादत दिवस मनाया
गढ़वा : पूर्व विधायक महेंद्र सिंह की 12वीं पुण्यतिथि के मौके पर भाकपा माले की ओर से शहादत दिवस का आयोजन किया गया. प्रखंड कार्यालय गढ़वा परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम में दो मिनट का मौन रखकर महेंद्र सिंह को याद किया गया.
इसके पश्चात महेंद्र सिंह की तसवीर पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी. इस मौके पर माले के जिला सचिव कालीचरण मेहता ने कहा कि महेंद्र सिंह के हत्यारे 11 वर्ष के बाद भी खुलेआम घूम रहे हैं. झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी व भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय को जब तक गिरफ्तार कर सजा नहीं दी जाती, तब तक उनकी आत्मा को शांति नहीं मिलेगी.
उन्होंने कहा कि गढ़वा जिले में भी अपराध काफी बढ़ गया है. उन्होंने कहा कि माले से जुड़े लोग शोषण व दमन के खिलाफ आंदोलन को तेज कर ही महेंद्र सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं. इस अवसर पर सुषमा मेहता, हीरा चौधरी, विनय चौधरी, विनोद विश्वकर्मा, एसएन पाठक, संजय चंद्रवंशी, प्रेम विश्वकर्मा, कामेश्वर विश्वकर्मा, किशोर कुमार, अख्तर अंसारी, सुरेश चौधरी, सुरजदेव चौधरी, शिव सिंह, अनिल तिवारी आदि ने भी संबोधित किया.
इसके पूर्व गढ़वा शहर में एक प्रतिवाद रैली निकाली गयी. शहादत दिवस के मौके पर माले के कार्यकर्ताओं की बैठक में पांच सूत्री प्रस्ताव पारित किये गये. इसमें केंद्र व राज्य की भाजपा सरकार के जुमलेबाजी के खिलाफ जनजागरण अभियान चलाने, धुरकी प्रखंड के भंडार गांव के मुनेंद्र सिंह को गोली मारने के विरोध में 21 जनवरी को धुरकी में प्रतिरोध सभा आयोजित करने, अकाल व स्थानीय नीति को लेकर जनआंदोलन तेज करने, पार्टी विस्तार के लिए सदस्यता अभियान चलाने तथा पार्टी साहित्य एवं मुख्यपत्र के पाठकों की संख्या बढ़ाना शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




