अलाउद्दीन फरठिया के उप मुखिया बने
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Jan 2016 1:25 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के फरठिया पंचायत में अलाउद्दीन अंसारी को उप मुखिया के रूप में चयन किया गया. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी रामनारायण खलखो ने उप मुखिया को प्रमाण पत्र दिया. इसी कार्यक्रम में सभी वार्ड सदस्य को सहायक निर्वाची पदाधिकारी जुबरैल अंसारी ने शपथ दिलायी. इस मौके पर मुखिया शगुफ्ता बीबी, वार्ड सदस्य […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा प्रखंड के फरठिया पंचायत में अलाउद्दीन अंसारी को उप मुखिया के रूप में चयन किया गया. बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी रामनारायण खलखो ने उप मुखिया को प्रमाण पत्र दिया.
इसी कार्यक्रम में सभी वार्ड सदस्य को सहायक निर्वाची पदाधिकारी जुबरैल अंसारी ने शपथ दिलायी. इस मौके पर मुखिया शगुफ्ता बीबी, वार्ड सदस्य प्रवंती देवी, नंदकुमार चौधरी, बुधन चौधरी, सुनीता कुमारी, मीना सिंह, सुनीता देवी, राजेंद्र विश्वकर्मा, महमूद अंसारी, पूर्व मुखिया हाजी शमसूल होदा सहित पंचायत के ग्रामीण उपस्थित थे. इस मौके पर बीडीओ ने सभी निर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई देते हुए कहा कि वे सभी पंचायत की जनता के साथ मिल कर पंचायत का चहुंमुखी विकास करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




