सामाजिक विकास मुख्य उद्देश्य : भिड़े

Published at :16 Jan 2016 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
सामाजिक विकास मुख्य उद्देश्य : भिड़े

गढ़वा : बीसीसीएल जनसेवा ट्रस्ट व महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को रेहला में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर 750 गरीब व असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया. इसकी शुरुआत जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सह एबीसीआइएल प्रमुख विवेक विजय भिड़े व महिला मंडल के अध्यक्ष सह […]

विज्ञापन
गढ़वा : बीसीसीएल जनसेवा ट्रस्ट व महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को रेहला में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर 750 गरीब व असहायों के बीच कंबल का वितरण किया गया.
इसकी शुरुआत जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष सह एबीसीआइएल प्रमुख विवेक विजय भिड़े व महिला मंडल के अध्यक्ष सह जनसेवा की ट्रस्टी वंदना भिड़े ने संयुक्त रूप से गरीबों को कंबल देकर की. इस मौके पर विजय विवेक भिड़े ने कहा कि बीसीसीएल जनसेवा ट्रस्ट अपने स्थापना काल से ही रेहला व इसके आसपास के क्षेत्रों में सामाजिक कार्यों में अपनी महती भूमिका निभाती रही है. उसी कड़ी में आज गरीब व असहाय लोगों के बीच कंबल का वितरण किया जा रहा है. श्री भिड़े ने कहा कि नये सत्र में इस क्षेत्र में कुछ नये काम किये जायेंगे. गांवों में व्याप्त समस्याओं के निदान के लिए ट्रस्ट के माध्यम से कारगर पहल की जायेगी, ताकि इससे लोगों को लाभ मिले.
उन्होंने कहा कि ट्रस्ट आसपास के गांवों के लोगों के सामाजिक व आर्थिक विकास के प्रति संकल्पित है. महिला मंडल की अध्यक्ष वंदना भिड़े ने कहा कि बीसीसीएल जनसेवा ट्रस्ट का उद्देश्य सामाजिक विकास व महिला सशक्तिकरण को मजबूत करना है और इस दिशा में निरंतर प्रयास जारी है. लेकिन वर्तमान में आसपास के क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव है, जिसे सुधारने की जरूरत है. श्रीमती भिड़े ने कहा कि खासकर यहां की महिलाओं को जागरूक व सशक्तिकरण के लिए उन्हें जागृत करना होगा.
उनको मुख्यधारा से जोड़ना होगा, तभी समाज का विकास होगा. कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण विकास व प्रशासन प्रमुख शत्रुध्न सिंह तथा धन्यवाद ज्ञापन महिला महिला की सदस्य प्रार्थना यादव ने किया. इस मौके पर डॉ राजेश्वर पांडेय, बलराज चौबे, नंदलाल शुक्ला, राजू चौबे, सुशील शुक्ला, राकेश तिवारी, अनिल गिरी, सिंटू सिंह, डॉ एके राय, आरपीएफ के निरीक्षक प्रकाश विजय, थाना प्रभारी शिवनारायण कामत सहित कई लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola