ब्राइट फ्यूचर को राज्य स्तरीय पुरस्कार मिला
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :15 Jan 2016 2:44 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : शहर के उंचरी स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल को आइटी टैलेंट सर्च उड़ान प्रतियोगिता 2015 में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. विद्यालय के छात्र सना नाज व मो रिजवान ने राज्य स्तर पर आयोजित उक्त प्रतियोगिता में उक्त सम्मान पाया है. दोनों छात्रों ने परीक्षा के चारों स्तर पर […]
विज्ञापन
गढ़वा : शहर के उंचरी स्थित ब्राइट फ्यूचर स्कूल को आइटी टैलेंट सर्च उड़ान प्रतियोगिता 2015 में राज्य स्तर पर उत्कृष्ट पुरस्कार से सम्मानित किया गया है. विद्यालय के छात्र सना नाज व मो रिजवान ने राज्य स्तर पर आयोजित उक्त प्रतियोगिता में उक्त सम्मान पाया है. दोनों छात्रों ने परीक्षा के चारों स्तर पर अपने टैलेंट का लोहा मनवाया.
गुरुवार को विद्यालय के निदेशक अशोक विश्वकर्मा, प्राचार्य सुनीता विश्वकर्मा व संरक्षक डॉ एम यासीन अंसारी ने विद्यालय में एक प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी. विद्यालय के निदेशक अशोक विश्वकर्मा ने बताया कि 13 जनवरी को रांची में सूचना व प्रौद्योगिकी राज्य सचिव सुनील कुमार वर्णवाल तथा सरकार के विशेष सचिव सर्वेश सिंघल ने उन्हें ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया. इस मौके पर रांची में अतिथियों ने गढ़वा की प्रतिभा को खूब सराहा और बधाई दी.
श्री विश्वकर्मा ने बताया कि यह उपलब्धि सिर्फ विद्यालय की नहीं है, बल्कि पूरे गढ़वा जिले की है. विद्यालय परिवार यह सम्मान पाकर काफी गौरान्वित है क्योंकि विद्यालय के बच्चों ने राज्य स्तर पर गढ़वा का नाम रोशन किया है. विद्यालय के प्राचार्य ने कहा कि भविष्य में विद्यालय के बच्चे और बेहतर प्रदर्शन करेंगे. विद्यालय के संरक्षक डॉ यासीन अंसारी ने कहा कि विद्यालय अपने नाम के अनुरूप काम कर रहा है.
यह उनके लिए गौरव की बात है. श्री विश्वकर्मा ने कहा कि इसके पूर्व विद्यालय के दो छात्रों को राज्यपाल व मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया है. वहीं इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन का खिताब विद्यालय को प्राप्त हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




