जिप सदस्यों ने ली शपथ
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Jan 2016 7:47 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को नवनिर्वाचित जिला परिषदों के बीच से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन करने के लिए जिप सदस्यों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर पहली बार एक मंच पर सभी जिप सदस्य दिखे. इसके पूर्व भी कई बार प्रशासन की ओर से बैठक बुलायी […]
विज्ञापन
गढ़वा : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार को नवनिर्वाचित जिला परिषदों के बीच से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन करने के लिए जिप सदस्यों के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर पहली बार एक मंच पर सभी जिप सदस्य दिखे. इसके पूर्व भी कई बार प्रशासन की ओर से बैठक बुलायी गयी थी, लेकिन सभी सदस्य एक साथ बैठ नहीं पाये थे.
इस मौके पर सर्वप्रथम सभी जिप सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी गयी. उपायुक्त नेहा अरोड़ा ने सभी सदस्यों को पद की शपथ दिलायी. इसके उपरांत अध्यक्ष पद का चुनाव प्रारंभ किया गया.
राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से गढ़वा के लिये प्रेक्षक बनाये गये अबु इमरान की देखरेख में चुनाव शुरू हुआ. सहमति नहीं बनने पर अध्यक्ष के लिए नामांकन दाखिल कराये गये. इसमें विकास कुमार एवं आभा रानी ने नामांकन किया. अपराह्न 12.30 बजे मतदान एवं उसके पश्चात मतगणना की गयी. जिसमें विकास कुमार छह मतों के अंतर से जीतने में कामयाब रहे. अपराह्न दो बजे से उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराया गया, जिसमें चार नामांकन पत्र दाखिल किये गये.
उपाध्यक्ष के लिए रेखा चौबे, कविता दूबे, उमा देवी एवं अरविंद तूफानी ने नामांकन किया. अपराह्न तीन बजे मतदान कराया गया और उसके पश्चात मतगणना में रेखा चौबे तीन मतों के अंतर से कविता दूबे को पराजित करने में सफल रही. इस मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक, अपर समाहर्ता संजय कु मार, भूमि सुधार उप समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, प्रशिक्षु आईएएस सुशांत गौरव ने अपना योगदान दिया. जबकि चुनाव को लेकर समाहरणालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था की गयी थी. इसके बावजूद काफी संख्या में समर्थकों का हुजूम जमा था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




