सप्ताह भर में 100 इंदिरा आवास पूरा करें : डीसी

Published at :05 Jan 2016 1:42 AM (IST)
विज्ञापन
सप्ताह भर में 100 इंदिरा आवास पूरा करें : डीसी

गढ़वा : उपायुक्त नेहा अरोड़ा ने जिलेभर के प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने बीडीओ को सप्ताहिक लक्ष्य देते हुए पूरा करने की हिदायत दी. मुख्य रूप से शौचालय निर्माण में कम प्रगति करनेवाले प्रखंडों को सख्त हिदायत दी गयी कि वे इसमें तेजी लायें. शौचालय […]

विज्ञापन
गढ़वा : उपायुक्त नेहा अरोड़ा ने जिलेभर के प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान उन्होंने बीडीओ को सप्ताहिक लक्ष्य देते हुए पूरा करने की हिदायत दी. मुख्य रूप से शौचालय निर्माण में कम प्रगति करनेवाले प्रखंडों को सख्त हिदायत दी गयी कि वे इसमें तेजी लायें.
शौचालय निर्माण के लिए अगले सप्ताह तक सगमा को 500, डंडा प्रखंड को 300 एवं केतार प्रखंड को 700 के साथ अन्य प्रखंडों को 100-100 शौचालय निर्माण पूर्ण कर उसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिये. इंदिरा आवास योजना के लंबित योजनाओं को पूरा करने के लिए सभी प्रखंडों को एक सप्ताह में 100-100 आवास पूर्ण करने के निर्देश दिये गये.
इस मौके पर उपायुक्त ने बीडीओ के साथ बैठक के लिए नये नियम तय करते हुए कहा कि एक सप्ताह बाद वे वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से भी प्रखंड विकास पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी. बैठक की सूचना भी बीडीओ को मात्र आधा घंटा पहले दी जायेगी.
बैठक में भूमि हस्तांतरण से संबंधित लंबित मामलों को भी दो दिनों के अंदर पूरा करने का निर्देश दिया. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त श्रीराम तिवारी, प्रशिक्षु आइएएस सुशांत गौरव, जिला योजना पदाधिकारी, अरुण द्विवेदी, अपर समाहर्ता संजय कुमार सहित सभी अंचल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित काफी लोग उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola