सगमा व बरडीहा अंचल का प्रभार बीडीओ को
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :02 Jan 2016 11:46 PM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : उपायुक्त नेहा अरोड़ा ने दो प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अंचलाधिकारी का प्रभार दिया है. उन्होंने सगमा बीडीओ देवदत्त पाठक को उसी अंचल का प्रभार सौंप दिया है. इसी तरह बरडीहा प्रखंड के बीडीओ सूदर्शन मूर्मु को वहां के अंचलाधिकारी का प्रभार सौंपा है. दोनों अंचलों के पूर्व से प्रभारी पदाधिकारियों को मुक्त कर […]
विज्ञापन
गढ़वा : उपायुक्त नेहा अरोड़ा ने दो प्रखंड विकास पदाधिकारियों को अंचलाधिकारी का प्रभार दिया है. उन्होंने सगमा बीडीओ देवदत्त पाठक को उसी अंचल का प्रभार सौंप दिया है. इसी तरह बरडीहा प्रखंड के बीडीओ सूदर्शन मूर्मु को वहां के अंचलाधिकारी का प्रभार सौंपा है. दोनों अंचलों के पूर्व से प्रभारी पदाधिकारियों को मुक्त कर दिया गया है.
इसके अलावा दो अनुसेवकों का भी स्थानांतरण किया गया है. इनमें जिला आपूर्ति विभाग के अनुसेवक छोटन सिंह को उपायुक्त कार्यालय में तथा उपायुक्त गोपनीय कार्यालय के अनुसेवक जयसन कोरवा को स्थापना उप समाहर्ता के कार्यालय में पदास्थापित कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




