देखते ही बनता है सुखलदरी जलप्रपात

Published at :26 Dec 2015 8:13 AM (IST)
विज्ञापन
देखते ही बनता है सुखलदरी जलप्रपात

गढ़वा : गढ़वा जिला पर्यटन एवं पिकनिक स्पॉट के मामले में धनी है. प्रकृति ने इस जिले को खुबसूरत ढंग से सवांरा है. यद्यपि प्रशासनिक स्तर पर उनका पर्याप्त विकास नहीं किया गया है. लेकिन इसके बावजूद यहां के लोग नववर्ष के मौके पर उत्साह के साथ इन पर्यटन स्थलों व पिकनिक स्पॉटों पर जाकर […]

विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा जिला पर्यटन एवं पिकनिक स्पॉट के मामले में धनी है. प्रकृति ने इस जिले को खुबसूरत ढंग से सवांरा है. यद्यपि प्रशासनिक स्तर पर उनका पर्याप्त विकास नहीं किया गया है. लेकिन इसके बावजूद यहां के लोग नववर्ष के मौके पर उत्साह के साथ इन पर्यटन स्थलों व पिकनिक स्पॉटों पर जाकर आनंदित होते हैं. जिले के धुरकी प्रखंड स्थित सुखलदरी स्थित कनहर नदी का जल प्रताप एक खूबसूरत पर्यटन स्थल है. यहां का मनोरम दृश्य लोगों को आर्कषित करता है.

गढ़वा जिला मुख्यालय से करीब 70 किमी दूर तथा नगरउंटारी रेलवे स्टेशन से 40 किमी दूर स्थित इस स्थान पर नववर्ष एवं मकर संक्रांति के मौके पर लोगों की भीड़ उमड़ती है. यद्यपि इसके अलावा भी सालोंभर यहां घूमने के लिए लोग जाते रहते हैं. नववर्ष पर सुखलदरी स्थल पर पिकनिक मनाने के लिए गढ़वा व पलामू जिले के अलावा, बिहार, छत्तीसगढ़ एवं उत्तरप्रदेश से भी लोग पहुंचते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola