गढ़वा के अशोक बने झारखंड निफ्टा के अध्यक्ष
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :24 Dec 2015 7:17 AM (IST)
विज्ञापन

गढ़वा : गढ़वा शहर के सहिजना निवासी अशोक चौधरी झारखंड राज्य निफ्टा के अध्यक्ष चुन लिए गये हैं. इस उपलब्धि पर गढ़वा के खेलप्रेमियों में उत्साह व उत्सव का माहौल देखा जा रहा है. जबकि श्री चौधरी को मुंबई में फिल्म और टीवी जगत से जुड़े कई लोगों ने सम्मानित किया है.समाचार के अनुसार अशोक […]
विज्ञापन
गढ़वा : गढ़वा शहर के सहिजना निवासी अशोक चौधरी झारखंड राज्य निफ्टा के अध्यक्ष चुन लिए गये हैं. इस उपलब्धि पर गढ़वा के खेलप्रेमियों में उत्साह व उत्सव का माहौल देखा जा रहा है.
जबकि श्री चौधरी को मुंबई में फिल्म और टीवी जगत से जुड़े कई लोगों ने सम्मानित किया है.समाचार के अनुसार अशोक चौधरी निफ्टा(इंडिया फिल्म एंड टेलीविजन एसोसिएशन) के चुनाव में झारखंड से अध्यक्ष पद के प्रत्याशी थे. चुनाव में श्री चौधरी को झारखंड राज्य निफ्टा का अध्यक्ष चुन लिया गया है. इसकी खबर मिलते ही गढ़वा में कलाप्रेमियों में काफी हर्ष व उत्साह व्याप्त है.
श्री चौधरी जीत के बाद फिल्म निर्माता प्रकाश झा के साथ उनकी आनेवाली फिल्म जय गंगाजल के ट्रेलर के रिलीज होने के मौके पर पहुंचे, जहां श्री झा ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी. उधर श्री चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर मुंबई स्थित उनके दफ्तर पर एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें वरदराज स्वामी, बिहार अध्यक्ष नंदन झा, प्रोडयूसर अमित कर्ण, राजकुमार प्रिंस, बबिता वर्मा, सोनू राजा, अजय गुप्ता शामिल थे.
संजीवनी सेवा संस्था के सचिव नवनीत शुक्ला ने कहा कि अशोक चौधरी के गढ़वा आगमन पर संस्था की ओर से उन्हें सम्मानित किया जायेगा. बधाई देनेवालों में अजय चौधरी, अनूप चौधरी,शशिभूषण चौधरी,राजू तिवारी, अभिषेक पांडेय,अवनीश सिंह, शिव उपाध्याय आदि शामिल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




