मतगणनाकर्मियों ने नाराजगी जतायी

Published at :20 Dec 2015 7:23 AM (IST)
विज्ञापन
मतगणनाकर्मियों ने नाराजगी जतायी

रंका(गढ़वा) : रंका अनुमंडल में पंचायत चुनाव के मतगणना कार्य में लगे मतगणनाकर्मी प्रशासनिक अव्यवस्था से काफी नाराज हैं. मतगणनाकर्मी सफदर अली खान, गोविंद सिंह, मंसूर आलम, अरुण सिन्हा आदि ने बताया कि वे लोग सुबह छह बजे से मतगणना कार्य को लेकर मतगणना हॉल में आ गये हैं. जबकि नाश्ता 12 बजे तथा भोजन […]

विज्ञापन
रंका(गढ़वा) : रंका अनुमंडल में पंचायत चुनाव के मतगणना कार्य में लगे मतगणनाकर्मी प्रशासनिक अव्यवस्था से काफी नाराज हैं. मतगणनाकर्मी सफदर अली खान, गोविंद सिंह, मंसूर आलम, अरुण सिन्हा आदि ने बताया कि वे लोग सुबह छह बजे से मतगणना कार्य को लेकर मतगणना हॉल में आ गये हैं. जबकि नाश्ता 12 बजे तथा भोजन तीन बजे मिल रहा है. चाय -पानी भी नहीं मिल रहा है.
अभी तक पैसा भी उन्हें नहीं मिला है. सभी मतगणनाकर्मी प्रशासन की इस व्यवस्था पर काफी रोष व्यक्त किये. विदित हो कि रंका अनुमंडल मुख्यालय में रंका, रमकंडा, चिनिया, भंडरिया व बड़गड़ प्रखंड का वार्ड सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य व मुखिया प्रत्याशी का मतगणना कार्य चल रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola