पेट्रोल पंप से 7500 की लूट

Published at :19 Dec 2015 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
पेट्रोल पंप से 7500 की लूट

रंका(गढ़वा) : राजद के प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह के रंका स्थित पेट्रोल पंप को अपराधियों ने गुरुवार की रात हथियार के बल पर लूट लिया. यद्यपि उस समय पेट्रोल पंप के कैश काउंटर में राशि कम होने के कारण अपराधियों को मात्र नकद 7500 रुपये ही हाथ लगे हैं. लेकिन पेट्रोल पंप की इस लूट […]

विज्ञापन
रंका(गढ़वा) : राजद के प्रदेश अध्यक्ष गिरिनाथ सिंह के रंका स्थित पेट्रोल पंप को अपराधियों ने गुरुवार की रात हथियार के बल पर लूट लिया. यद्यपि उस समय पेट्रोल पंप के कैश काउंटर में राशि कम होने के कारण अपराधियों को मात्र नकद 7500 रुपये ही हाथ लगे हैं.
लेकिन पेट्रोल पंप की इस लूट की घटना से पेट्रोल पंप के कर्मचारियों में काफी दहशत है. पेट्रोल पंप के कर्मचारी अशोक कुमार व दीपक पाठक ने बताया कि गुरुवार की देर शाम छह अपराधी दो पल्सर मोटरसाइकिल से पेट्रोल लेने पहुंचे थे.
इसके बाद वे सीधे मोटरसाइकिल से उतरने के बाद कनपटी में पिस्तौल सटाकर कैश काउंटर पर ले गये और शटर बंद कर दिया. अपराधियों ने मारपीट करते हुए पैसे की मांग की. कैश काउंटर में रखे 7500 रुपये लूट लिये. इसके बाद उनलोगों ने कहा कि जाने के बाद शटर खोलना.
अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा: इंस्पेक्टर : घटना की सूचना मिलने पर पुलिस निरीक्षक अजय कु मार ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की. उन्होंने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस नाकेबंदी कर अभियान चला रही है. किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola