राशन कार्ड वितरण कराने का नर्दिेश

राशन कार्ड वितरण कराने का निर्देशनगरऊंटारी (गढ़वा). खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुकों के बीच नया राशन कार्ड वितरण के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव ने कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया है. बीडीअो ने प्रतिनियुक्त कर्मियों को पत्र प्राप्ति के चार दिन के अंदर संबंधित जनवितरण प्रणाली के दुकानदार से संपर्क कर राशन कार्ड वितरण […]
राशन कार्ड वितरण कराने का निर्देशनगरऊंटारी (गढ़वा). खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत लाभुकों के बीच नया राशन कार्ड वितरण के लिए प्रखंड विकास पदाधिकारी मुरली यादव ने कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया है. बीडीअो ने प्रतिनियुक्त कर्मियों को पत्र प्राप्ति के चार दिन के अंदर संबंधित जनवितरण प्रणाली के दुकानदार से संपर्क कर राशन कार्ड वितरण कराने का निर्देश दिया है. उन्होंने प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अजित कुमार सिंह को संबंधित कर्मियों व डीलर के बीच समन्वय स्थापित कराते हुए यथाशीघ्र राशन कार्ड वितरण कराने का आदेश दिया है. राशन कार्ड वितरण के लिए जिन कर्मियों को प्रतिनियुक्त किया गया है, उनमें कुंबा खूर्द पंचायत के लिए रोजगार सेवक सृजित रावत विलासपुर पंचायत के लिए आरफिन जलाल अंसारी हलिवंता कला के लिए राजकेश्वर राम पिपरडीह के लिए दयानंद प्रजापति, चितविश्राम के लिए सतीश सिंह, नरही में कमलेश पासवान, कुशडंड़ में आलोक राज, पुरैनी पंचायत में कामख्या नारायण पाठक गरबांध, गरबांध में वीरेंद्र सिंह, भोजपुर में दीपक कुमार कोलझिकी पंचायत में अंबिका सिंह, नगरऊंटारी में आनंद विश्वकर्मा, चेचरिया में महराज राम, अहिपुरवा में धर्मेंद्र कुमार, जंगीपुर में सुनेश्वर बैठा तथा पाल्हेकला पंचायत के लिए विजय कुशवाहा के नाम शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










