ग..तीसरा चरण : 2449 प्रत्याशी मैदान में

Published at :30 Nov 2015 6:13 PM (IST)
विज्ञापन
ग..तीसरा चरण : 2449 प्रत्याशी मैदान में

ग..तीसरा चरण : 2449 प्रत्याशी मैदान में गढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के चार दिन शेष रह जाने के बाद अब प्रत्याशियों ने अपनी अंतिम ताकत लगानी शुरू कर दी है. तीसरे चरण में जिले के डंडई, रमना, विशुनपुरा, बरडीहा, कांडी एवं मझिआंव प्रखंड में मतदान होने हैं. यहां कुल 53 […]

विज्ञापन

ग..तीसरा चरण : 2449 प्रत्याशी मैदान में गढ़वा. त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण के मतदान के चार दिन शेष रह जाने के बाद अब प्रत्याशियों ने अपनी अंतिम ताकत लगानी शुरू कर दी है. तीसरे चरण में जिले के डंडई, रमना, विशुनपुरा, बरडीहा, कांडी एवं मझिआंव प्रखंड में मतदान होने हैं. यहां कुल 53 पंचायत हैं. जबकि कुल मतदाताओं की संख्या 207689 है. इस चरण में सभी चार पदों के लिए कुल 2449 प्रत्याशी मैदान में हैं. इनमें से जबकि 95 प्रत्याशी निर्विरोध घोषित किये जा चुके हैं. निर्विरोध घोषित सभी प्रत्याशी वार्ड पार्षद पद के थे. जबकि वार्ड पार्षद के 674 पदों के लिए 1596 प्रत्याशी मैदान मे हैं. जबकि मुखिया के 53 पदों के लिए 443, बीडीसी के 68 पदों के लिए 373 एवं जिला परिषद के छह पदों के लिए 37 प्रत्याशी मैदान मे हैं. तीसरे चरण के लिए पांच दिसंबर को मतदान होना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola